देश

आर्टिकल 356 का 90 बार दुरुपयोग किया, अकेले इंदिरा गांधी ने 50 बार चुनी हुई सरकारें गिराईं, ये कांग्रेस के पाप हैं- राज्यसभा में बरसे PM मोदी

PM Modi In Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया. इस दौरान एक बार फिर उनके निशाने पर कांग्रेस पार्टी रही. राज्यसभा में उन्होंने सरकार की योजनाओं की बात करने के साथ-साथ पूर्व की कांग्रेस सरकार की नीतियों को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास उठा कर देख लिजिए कि वे कौन सी पार्टी थी, वे कौन लोग सत्ता में थे जिन्होंने आर्टिकल 356 का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया. उन्होंने कहा, “90 बार चुनी हुई सरकारों को गिरा दिया, किसने ये किया? एक प्रधानमंत्री ने आर्टिकल 356 का 50 बार उपयोग किया, उनका नाम है श्रीमती इंदिरा गांधी… 50 बार सरकारों को गिरा दिया.”

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “केरल में वामपंथी सरकार चुनी गई, जिसे पंडित नेहरू पसंद नहीं करते थे. कुछ ही काल में चुनी हुई सरकार को गर्त में धकेल दिया गया. डीएमके के मित्रों को बताता हूं, तमिलनाडु में एमजीआर और करुणानिधि जैसे दिग्गजों की सरकारों को इन्हीं कांग्रेस वालों ने बर्बाद कर दिया. एमजीआर की आत्मा देखती होगी, आप कहां खड़े हो. 1980 में शरद पवार की सरकार को गिरा दिया था. हर क्षेत्रीय नेता को उन्होंने परेशान किया.”

‘राजभवनों को कांग्रेस का दफ्तर बना दिया गया था’

उन्होंने कहा, “एनटीआर की सरकार को तब गिरा दिया जब वो अमेरिका हेल्थ चेकअप के लिए गए थे. ये कांग्रेस की राजनीति का स्तर था. हर अखबार लिखता था कि राजभवनों को कांग्रेस का दफ्तर बना दिया गया है. 2005 में झारखंड में एनडीए के पास ज्यादा सीटें थीं लेकिन गवर्नर में यूपीए को शपथ के लिए बुला लिया था… ये कांग्रेस के पाप हैं. आज देश को गुमराह करने की बात कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: PM Modi: ‘जितना कीचड़ उछालोगे उतना ज्यादा खिलेगा कमल’, राज्यसभा में कांग्रेस पर पीएम मोदी के तीर

वहीं उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, “कल खड़गे जी शिकायत कर रहे थे कि मोदी जी बार-बार मेरे चुनावी क्षेत्र में आते हैं. मैं उन्हें कहना चाहता हूं मैं आता हूं वह तो आपने देखा लेकिन आप यह भी देखें कि वहां 1 करोड़ 70 लाख जनधन बैंक अकाउंट खुले हैं। सिर्फ कलबुर्गी में ही 8 लाख से ज़्यादा जनधन खाते खुले हैं.” राज्यसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “इसे देखकर उनकी (मल्लिकार्जुन खड़गे) पीड़ा मैं समझ सकता हूं. आप दलित की बात करते हैं यह भी देखें कि उसी जगह दलित को चुनाव में जीत भी मिली. अब आपको जनता ही नकार दे रही है तो आप उसका रोना यहां रो रहे हैं.”

कांग्रेस को बार-बार देश नकार रहा

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को बार-बार देश नकार रहा है लेकिन कांग्रेस और उसके साथी अपनी साजिशों से बाज नहीं आ रहे हैं. लेकिन जनता इसे देख रही है और उनको हर मौके पर सजा भी दे रही है. उन्होंने कहा कि इनकी राजनीति, अर्थ नीति और समाज नीति वोटबैंक के आधार पर ही चलती थी, लेकिन हमने रेहड़ी-ठेले पटरी वालों की चिंता की. पीएम स्वनिधि और पीएम विकास योजना के जरिए हमने समाज के एक बड़े वर्ग का सामर्थ्य बढ़ाने का काम किया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

संगम नगरी में सिनेमा का महाकुंभ! 30 अक्टूबर से शुरू होगा प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल; युवा कलाकारों को मिलेगा मंच

Prayagraj Film Festival: प्रयागराज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर…

2 seconds ago

संयुक्त राष्ट्र बना अखाड़ा…! अमेरिका और क्यूबा के प्रतिनिधि मंच पर भिड़े, US राजदूत बोले-‘हवाना नहीं है ये’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…

18 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

34 minutes ago

अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा अर्नब तूफान..! 17 राज्यों में चक्रवाती बारिश और आंधी का बड़ा अलर्ट

28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…

1 hour ago

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

1 hour ago

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

2 hours ago