ट्रेंडिंग

जानिए, आखिर कौन हैं Let’s Inspire Bihar मुहिम चलाने वाले Ips अधिकारी Vikas Vibhav

आज बात लेट्स इंस्पायर बिहार के जरिए बिहार के युवाओं को बिहारी अस्मिता की याद दिलाते हुए अपना, अपनों का एवं बिहार का भविष्य सुधारने के लिए प्रेरित कर रहे 2003 बैच के IPS अधिकारी विकास वैभव की हो रही है. वह मूलतः बेगूसराय के रहने वाले हैं, उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानुपर (IIT) से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है.

वह जनता से सदैव जुड़ाव को महत्व देते हैं इसलिए भी विकास वैभव (Vikas Vaibhav) की अपनी ख़ुद की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है. वह लगातार जगह-जगह युवाओं को प्रेरित करते रहते हैं. उन्होंने ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ (Let’s Inspire Bihar) नाम की मुहिम चलायी है जिसके जरिए वह बिहार के युवाओं (Bihar Youth) को राज्य के लिए कुछ करने और सोचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. लेट्स इंस्पायर बिहार के जरिए युवाओं को जागृत करने के उद्देश्य से कार्यक्रमों में सम्मिलित होते हैं, इस दरम्यान उन्हें कई बार विभागीय मुसीबतों का भी सामना करना पड़ा.

एक इंसान अगर अपने जीवन में चाहे क्या कुछ नहीं कर सकता, इसके साक्षात उदाहरण विकास वैभव जैसे जनप्रिय अधिकारी हैं जिन्होंने अपने संघर्षों और त्याग के बदौलत अपनी एक अलग पहचान बनाई है. देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत पर उन्होंने 2013 में अपने ब्लॉग ‘Silent Pages : Travels in the Historical Land of India’ पर लिखना शुरू किया जो कि छात्रों के लिए बेहद ही लाभदायक साबित हुआ है.

उनका खुद का अपना यूट्यूब चैनल भी (Youtube Channel) है जिससे वह युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए देखे जाते हैं.

आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को लेट्स इंस्पायर बिहार मुहिम के तहत इंजीनियरिंग और मेडिकल (IIT और NEET) की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाने की मुहिम की शुरुआत उन्होंने 2022 से की है. उन्होंने एक परीक्षा का आयोजन कराया जिसमें सफल होने वाले 40-40 यानी प्रतिवर्ष कुल 80 बच्चों को इस मुहिम के तहत मुफ्त में प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाने की व्यवस्था कराई है.

पश्चिम चंबल के बगहा में नियुक्ति के दौरान जहां कभी सबसे अधिक अपराध हुआ करते थे. उन्होंने वहां न केवल वन दस्युओं (forest bandits) से क्षेत्र को मुक्त कराया, बल्कि सैकड़ों स्थानीय युवाओं को शिक्षा (Education) ग्रहण करने के लिए प्रेरित करते हुए अपराध रूपी जंजाल से दूर किया. उन्होंने नक्सलवाद के प्रभावित रहे रोहतास जिले के कई इलाकों में आम लोगों का पुलिस (Police) के प्रति विश्वास को बढ़ाने के मुहिम में कामयाबी पाई. इस दौरान उन्होंने कई नक्सलियों का सरेंडर करवाया था. वह बिहार (Bihar) की राजधानी पटना के भी एसएसपी (SSP) रह चुके हैं और वर्तमान समय में वह 18 अक्टूबर 2022 से आईजी होमगार्ड एवं फायर सर्विस (IG Homegaurd & Fire Service) के दायित्व निर्वहन कर रहे हैं.

 

Divyendu Rai

Recent Posts

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

9 minutes ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

14 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

17 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

52 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

52 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

55 minutes ago