देश

Madhya Pradesh: कांग्रेस हारी चुनाव तो विधायक ने अपना मुंह किया काला, जानें इस अजीबो-गरीब हरकत की वजह

Madhya Pradesh News: हाल ही में 5 राज्यों के विधानसबा चुनावों के परिणाम आए हैं. बीजेपी ने तीन राज्यों यानी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बेहतरीन जीत दर्ज की है. कांग्रेस मध्य प्रदेश मे सिमट गई है. इस बीच एक जीते हुए विधायक ने अपना मुंह काला कर लिया है. जानकारी के मुताबिक उन्होंने कांग्रेस की हार होने पर मुंह काला करने की बात कही थीं और अब वलो अपनी शर्त पूरी कर चुके हैं. उन्होंने इस दौरान मुंह काला करने की तारीख और जगह भी बताई थी, तो चलिए आपको आज इस खबर के बारे में बताते हैं.

दरअसल, Madhya Pradesh कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने दावा किया था कि अगर कांग्रेस राज्य में विधानसभा चुनाव हारी तो वो 7 दिसंबर को दोपहर दो बजे भोपाल के राजभवन के सामने मुंह काला कर लेंगे. कुछ ऐसा ही उन्होंने कांग्रेस के हारने की अपनी शर्त पर किया है. तय तारीख पर भांडेर विधानसभा सीट से चुनाव जीते फूलसिंह बरैया ने भोपाल में अपने चेहरे पर कालिख पोती.

यह भी पढ़ें-BJP ने जारी किया व्हीप, पार्टी सांसदों को 8 दिसंबर को सदन में उपस्थित होने का निर्देश

कांग्रेस नेता ने क्यों पोती कालिख

Madhya Pradesh के कांग्रेस नेता बरैया ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कालिख पोती है. जो वादा किया था उसे पूरा किया है. दिग्विजय सिंह जी ने मना किया था लेकिन मुझे अपना वादा पूरा करना था. लोकतंत्र के लिए मेरी और कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक Madhya Pradesh के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विधायक बरैया के चेहरे पर काला टीका लगाया.

यह भी पढ़ें-UP Board Exams: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए कब होंगे एग्‍जाम, कितने स्‍टूडेंट्स का रजिस्‍ट्रेशन हुआ

दिग्विजय ने लगाया टीका

दिग्विजय सिंह ने विधायक को काला टीका लगाने पर कहा कि ये काला टीका इसलिए लगा रहा हूं ताकि बरैया को किसी की नजर न लगे. हम वचन के पक्के हैं इसलिए उन्हें तिलक लगाकर सम्मान कर रहे हैं. असली मुंह तो ईवीएम का काला किया जाएगा, क्योंकि बैलेट पेपर में कांग्रेस की जीत हुई है, जबकि ईवीएम में हार. दिग्विजय सिंह ने Madhya Pradesh में अपनी पार्टी की हार का पूरा जिम्मा ईवीएम पर डाल देने की बात कही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

1 hour ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

3 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago