देश

कांग्रेस विधायक ने कहा- भाजपा को राहुल गांधी से लगता है डर, बिना नाम लिए कहा- हिटलर की नहीं चली तो इनकी क्या चलेगी?

Buxar: मानहानि मामले में न्यायालय द्वारा सजा होने के बाद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द हो गई है. इसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है. राहुल पर कार्रवाई के बाद कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर जनपद स्तर तक अपना विरोध दर्ज करा रही है. इसी क्रम में विधानसभा सत्र से बक्सर पहुंचे राजपुर के कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है.

भाजापा राहुल से डर गई है

BJP पर हमलावर होते हुए कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि भाजपा जो कर रही है उसे यही प्रतीत हो रहा है कि भाजपा राहुल गांधी से डर गई है. नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे देश के चोर को विदेश से घसीट कर भारत लाने की जरूरत थी, लोकतंत्र बची है तो लोकतंत्र में सबको बोलने का अधिकार है. अगर भाजपा ऐसा कर रही है तो साफ जाहिर है कि भाजपा राहुल गांधी से डर गई है.

हिटलर की नहीं चली तो इनकी क्या चलेगी?

बिना किसी का नाम लिए ही लिए ही कांग्रेस विधायक ने कहा कि जब हिटलर की नहीं चली तो इनकी क्या चलेगी? ऐसे में कहा जा सकता है कि राहुल गांधीके  सदस्यता वाले प्रकरण पर देश की राजनीति अभी और गर्म होने वाली है.

इसे भी पढ़ें: सो कॉल्ड ‘पप्पू’ से कितने डरे हुए हैं- राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर स्वरा भास्कर ने साधा निशाना

अब सड़कों पर इंकलाब का सैलाब आएगा!

राजपुर के कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम ने भाजपा पर हमलावर होते हुए इस बात का संकेत दिया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता सड़को पर उतर सकते हैं. अपने एक ट्विट में कांग्रेस नेता ने लिखा है कि, पिछले 9 सालों से BJP को संसद में जिस आवाज़ से सबसे ज्यादा डर लगता था, आज उसको संसद में फिलहाल के लिए खामोश करा दिया गया है अब सड़कों पर इंकलाब का सैलाब आएगा! ये राहुल गांधी है, जिन्हें खामोश करना मुश्किल ही नही नामुमकिन है. इसके अलावा उन्होंने अपने एक दूसरे ट्विट में लिखा है कि तानाशाही सत्ता से न डरे है, ना डरेंगे. राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago