देश

कांग्रेस में ‘विभीषण’ कौन? अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी की सांसदी जाने पर तंज, पूछा- वो कौन है जो छुटकारा पाना चाहता है?

Rahul Gandhi disqualified: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज है. कांग्रेस ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘काला दिन’ है. वहीं केंदीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि कहा जाता है कि- भगवान के घर में देर है, अंधेर नहीं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते थे दुर्भाग्य से सांसद हूं, जो उनको दुर्भाग्य लगता था, आज उससे भी उनके मुक्ति मिल गई. वायनाड के लोगों को भी छुटकारा मिल गया. वहीं अनुराग ठाकुर ने पूरे मामले को नया एंगल देते हुए पूछा कि कांग्रेस के अंदर आखिर राहुल गांधी से कौन छुटकारा पाना चाहता है?

कांग्रेस पर ही उठा दिए सवाल

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूछा, “वो कौन हैं जो छुटकारा पाना चाहते थे, इतने नामी-गिरामी वकील थे, क्या एक भी सही राय देने वाला कांग्रेस में नहीं बचा. या जानबूझकर गलत रास्ते पर डाला गया? ये छुटकारा कौन पाना चाहता था?” अनुराग ठाकुर ने कहा, “राहुल गांधी 7 जगह जमानत पर हैं, बार-बार झूठ बोलने, अवमानना के लिए इन्हें बेल दी गई. वे एक आदतन अपराधी हैं, इन्हें ऐसा लगता था कि देश का कानून या कोई व्यक्ति कुछ कर नहीं सकता. इनके पास माफी मांगने के लिए 3 साल लेकिन इन्होंने माफी नहीं मांगी.”

कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “राहुल गांधी का पहले से ही असंसदीय आचरण रहा है, अहंकार इनका दिखता रहा है. क्या एक भी सही राय देने वाला कांग्रेस में नहीं बचा या जानबूझकर गलत सलाह दी गई. राहुल गांधी ने पहले ही अपने पार्टी का अध्यादेश फाड़ दिया था आज उन्हीं की पार्टी में से किसी ने खेल कर दिया इन्हें पता नहीं चला.”

ये भी पढ़ें:  आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफर कहा- राहुल की सदस्यता रद्द होने पर प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर हमला

अपशब्द बोलना उनकी आदत बन गई थी- ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “अभद्र भाषा का प्रयोग, अपमान करने का काम, अपशब्द बोलना…ये उनकी आदत सी बन गई थी. उनको लगता था कि कुछ भी कह दो, कर दो… आपको तो देश में कोई कुछ बोल ही नहीं सकता. वो अपने आपको सभी चीजों से ऊपर समझते थे.” केंद्रीय मंत्री ने कहा, “इतने लंबे समय से जो लोकसभा के सदस्य हो,2009 से 2014 तक… 5 वर्षों में कभी अमेठी के लिए सवाल नहीं पूछ पाए. इतने वर्षों में मात्र 21 डिबेट्स में भाग लिया. यह अपने आप में उनके बारे में बताता है.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago