Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

संसद में अधीर रंजन के बयान पर हंगामा, BJP ने कहा- ‘माफी मांगें’, रिकॉर्ड से हटाई गई PM मोदी पर की गई टिप्पणी

Adhir ranjan chowdhury News: आज लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मणिपुर हिंसा पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्‍पणी कर दी. जिस पर गृहमंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आपत्ति जताई. लोकसभा स्पीकर से कहा- PM के लिए ऐसे बयान देना गलत है.

adhir ranjan chowdhury

कांग्रेस नेता अधीर रंजन (फोटो फाइल)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Parliament Monsoon Session Today: मानसून सत्र के दौरान आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस चल रही है. बीच बहस में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कुछ ऐसा कह डाला, जिससे हंगामा हो गया. उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा कि जब धृतराष्ट्र अंधे थे, तब द्रौपदी का वस्त्र हरण हुआ था, आज भी राजा अंधे बैठे हैं. मणिपुर और हस्तिनापुर में कोई फर्क नहीं है.

‘जहां राजा अंधा, वहां द्रौपदी का चीरहरण होता है’
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन के इस बयान पर भाजपा सांसदों ने विरोध जताया. अधीर रंजन चौधरी और गृहमंत्री अमित शाह में गहमागहमी हो गई. शाह ने अधीर रंजन के बयान पर आपत्ति जताई. उन्होंने स्पीकर से कहा- PM के लिए ऐसे बयान देना गलत है. इन्हें कंट्रोल किया जाए. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ निराधार आरोप स्वीकार नहीं किया जा सकता. इसे समाप्त किया जाना चाहिए और उन्हें (अधीर रंजन को) माफी मांगनी चाहिए.

रिकॉर्ड से हटाया गया अधीर रंजन का यह बयान
सत्‍तापक्ष के सांसदों द्वारा विरोध किए जाने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए अधीर रंजन चौधरी के बयान को रिकॉर्ड से बाहर कर दिया गया है.”

यह भी पढ़ें: संसद का मानसून सत्र चल रहा, शुरुआत से ही विपक्ष मणिपुर मुद्दे को लेकर हंगामा कर रहा

वहीं, आज दोपहर को अपने भाषण के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने यह भी कहा था कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीरव मोदी बनकर चुपचाप चुप्पी साधे बैठे हैं. किसी को आहत करने के लिए कुछ नहीं कहा, मणिपुर पर प्रधानमंत्री की चुप्पी बिल्कुल पसंद नहीं है. बीजेपी ने मणिपुर के एमपी को संसद में बोलने का मौका नहीं दिया.”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital