देश

“कांग्रेस कहती है CAA को खत्म कर देगी, मैं चुनौती देता हूं आप देश में न फिर से 370 ला पाओगे, न CAA हटा पाओगे…शहजादे में हिम्मत है तो…”- जूनागढ़ में पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आज गुरुवार को गुजरात के जूनागढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए काग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस का दूसरा एजेंडा, CAA, जो लोग हमारे पड़ोस के देशों में हिंदू हैं, जो भारत मां की संतान हैं, उनका एक ही गुनाह है कि वो हिंदू धर्म, जैन धर्म, बौध धर्म, ईसाई धर्म और पारसी धर्म का पालन करते हैं इसलिए वहां से उन्हें भगा दिया जाता है. मैंने उन्हें मताधिकार देने का कानून बनाया. वे कहते हैं कि हम उसे खत्म करेंगे… मैं कांग्रेस और उनके सारे चट्टे-बट्टों को चुनौती देता हूं। आप देश में न फिर से 370 ला पाओगे, न CAA हटा पाओगे.”

PM ने शहजादे को दी चुनौती 

वहीं पीएम मोदी ने तीन तलाक को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती भी दे डाली. उन्होंने कहा कि “मैंने तीन तलाक पर कानूनी रूप से प्रतिबंध लगा दिया ताकी मेरे देश की मुसलमान बेटियों को सम्मान से जीने का हक मिले. मैं कांग्रेस को चुनौती देता हूं, शहजादे को चुनौती देता हूं, हिम्मत है तो खुलकर कहिए कि दोबारा तीन तलाक की मुक्ति दे देंगे. मोदी है मुकाबला नहीं कर पाओगे.”

ये चुनाव मोदी के एंबिशन के लिए नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मिशन के बारे में जानकारी देते हुए और कांग्रेस पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि, “ये चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है. मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से ये चुनाव एंबिशन के लिए नहीं है. वो एंबिशन तो 2014 में देश की जनता ने पूरा कर दिया. 2024 का ये चुनाव मोदी के एंबिशन के लिए नहीं, मोदी के लिए ‘मिशन’ है और मेरा मिशन है देश के उज्जवल भविष्य का, मेरा मिशन है देश को आगे ले जाने का लेकिन कांग्रेस का एजेंडा क्या है?”

इसे भी पढ़ें: जानें CoWIN प्रमाणपत्रों से क्यों हटा दी गई है पीएम मोदी की फोटो? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कारण

370 को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं पीएम मोदी 370 को  लेकर भी कांग्रेस पर हमलावर दिखे. उन्होंने कहा “कांग्रेस कह रही है कि कश्मीर में जो मैंने आर्टिकल 370 खत्म कर दिया, वो कहते हैं कि 370 हम फिर से लागू करेंगे. इस देश में जो लोग आज संविधान माथे पर रख कर नाच रहे हैं न, उनकी सर्वसत्ता थी, पार्लियामेंट में उनका राज था, कश्मीर में भी उनकी सरकार थी, लेकिन वे कभी भी देश का संविधान सभी जगहों पर लागू नहीं कर पाए, मोदी के आने तक देश में दो संविधान थे. एक संविधान से देश चलता था और दूसरे संविधान से जम्मू-कश्मीर चलता था.”

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

2 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

2 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago