Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जानें CoWIN प्रमाणपत्रों से क्यों हटा दी गई है पीएम मोदी की फोटो? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कारण

Covishield vaccine controversy: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश भर में चल रहे लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. इसी वजह से प्रधानमंत्री की तस्वीर को हटा दिया गया है.

PM Modis photo has been removed from CoWIN certificates

फोटो-सोशल मीडिया

Covishield Vaccine Controversy: कोविशील्ड वैक्सीन के दुष्प्रभाव को लेकर सामने आई तमाम खबरों के बीच भारत में कोरोना वैक्सीन प्रमाणपत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी गई है. गौरतलब है कि COVID-19 टीकाकरण के लिए जारी किए गए CoWIN प्रमाणपत्रों से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने के बाद तरह-तरह के कॉमेंट लोग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं हालांकि वैक्सीन प्रमाणपत्र से प्रधानमंत्री की तस्वीर को हटाए जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने सफाई दी है और कहा है कि देश भर में चल रहे लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. इसी वजह से प्रधानमंत्री की तस्वीर को हटा दिया गया है.

बता दें कि कोरोना वैक्सीन प्रमाणपत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी गई है. अब डाउनलोड किए जा रहे प्रमाणपत्रों में तस्वीर की जगह सिर्फ प्रधानमंत्री का संदेश लिखा दिखाई दे रहा है. इस संदेश में लिखा है, ‘भारत एक साथ कोविड 19 को हरा देगा.’ बुधवार को सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बदलाव को लेकर तरह-तरह के कॉमेंट करना शुरू कर दिया था. हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पीएम मोदी की तस्वीर को हटा देने की वजह साफ कर दी गई है. तो वहीं ये भी दावा किया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है, जब प्रमाणपत्र से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाई गई हो. इससे पहले विधानसभा चुनावों के समय भी यह प्रक्रिया हुई थी.

ये भी पढ़ें-Vande Bharat Metro: 124 शहरों में दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो, पहली बार सामने आया Video, नौकरी वालों के लिए बनेगी वरदान

जानें क्या कहा था तत्कालीन मंत्री ने

बता दें कि जब कोविड वैक्सीन पर पीएम मोदी की तस्वीर जारी की गई थी तब तत्कालीन मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा था कि “टीकाकरण प्रमाण पत्र में प्रधान मंत्री के संदेश के साथ तस्वीर, व्यापक जनहित में टीकाकरण के बाद भी कोविड-19 उचित व्यवहार का पालन करने के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के संदेश को पुष्ट करती है.” गौरतलब है कि कोविड वैक्सीन के प्रमाण पत्र में पीएम मोदी की तस्वीर के साथ ही लिखा था, “दवाई भी और कड़ाई भी” इसी के साथ लिखा था कि “Together, India will defeat covid-19” फिर इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लिखा हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital