देश

कांग्रेस के क्राउडफंडिंग अभियान की बंपर शुरुआत, तेजी से भर रहा है खजाना!

Congress Crowdfunding: कांग्रेस ने हाल ही में “Donate for Desh” ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया है. यह अभियान 18 दिसंबर को शुरू हुआ है. इसे लोकसभा चुनाव में पहले कांग्रेस के खाली खजाने को भरने के लिए कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. प्रचार के पहले दिन पार्टी 1.45 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम जुटाने में कामयाब रही! एक ऐसी पार्टी के लिए जो कभी भारतीय राजनीति में सबसे आगे रहने का दंभ भरती थी, इस छोटी सी रकम ने जनता के दिलों में उसकी प्रतिष्ठा में गिरावट को ही उजागर किया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे जुटाए गए धन में से 1.38 लाख रुपये पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दान किए थे. हालांकि, इस अभियान के जरिए कांग्रेस का खजाना तेजी से भर रहा है.

अब तक खजाने में 1.45 करोड़!

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने एक पोस्ट में दान में मिले राशि की घोषणा की.उन्होंने लिखा, “आज सुबह 9 बजे. कुल जुटाया गया: ₹1.45 करोड़! सभी दानदाताओं को हृदय से धन्यवाद. आपका योगदान वंचितों की आवाज़ को सशक्त बनाता है और समावेशी भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.” एक्स पर उनके पोस्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के दानदाताओं ने 30.605 लाख रुपये, राजस्थान के दानदाताओं ने 12.98 लाख रुपये, उत्तर प्रदेश के दानदाताओं ने 10.898 लाख रुपये, दिल्ली के दानदाताओं ने 10.589 लाख रुपये और कर्नाटक के दानदाताओं ने 10.513 लाख रुपये दिए.

यह भी पढ़ें: IPL 2024 Auction: घंटे भर में टूटा आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर का रिकॉर्ड, KKR ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में खरीदा

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन

वहीं कांग्रेस के इस अभियान पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा कि क्या पार्टी इस अभियान के जरिए 350 करोड़ रुपये से ज्यादा के नुकसान की भरपाई कर पाएगी. यूजर का इशारा कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू से जुड़े परिसरों से बरामद बेहिसाब नकदी की ओर था. एक्स यूजर मनीष पांडे ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस फंड इकट्ठा कर रही है, वह प्रचार से 38 करोड़ भी नहीं जुटा पाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

17 minutes ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

38 minutes ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

38 minutes ago

डीयू छात्र संघ चुनाव मामले में NSUI को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…

39 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 80 साल के मालिक हरिराम गुप्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल बेल खारिज

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…

44 minutes ago