देश

UP Politics: यूपी जोड़ो यात्रा आज से…भाजपा सरकार की नीतियों का करेगी विरोध, हर धर्म-जाति को इस विधि से साधेगी कांग्रेस

Congresss UP Jodo Yatra: यूपी में आज यानी बुधवार से कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा की शुरु हो रही है. सहारनपुर से शुरू हो रही यात्रा को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मां शाकुंभरी के दर्शन कर शुरू करेंगे. उनके साथ प्रदेश भर के 307 नेता लगातार बने रहेंगे तो वहीं ये यात्रा जिन-जिन जिलों से होकर गुजरेगी, सम्बधित जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता जुड़ते जाएंगे. यह यात्रा करीब 18 दिन तक चलेगी. इस दौरान 161 स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं होंगी. कांग्रेस ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. यात्रा को देखते हुए पार्टी के ज्यादातर वरिष्ठ नेता मंगलवार शाम तक सहारनपुर पहुंच गए हैं. तो वहीं यात्रा के दौरान अजय राय विभिन्न स्थानों पर धार्मिक स्थलों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करेंगे. माना जा रहा है कि इसके जरिए कांग्रेस सर्व धर्म समभाव का संदेश देने की कोशिश करेगी और इसी के जरिए वोट बैंक साधने की कोशिश करेगी.

18 दिन बाद पहुंचेगी लखनऊ

यूपी जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस जन-जन तक भाजपा सरकार का खामियों को पहुंचाएगी. इसी के साथ ही भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करेगी और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करेगी. 18 दिन तक निकाली जाने वाली ये यात्रा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में शुरू हुई है. सहारनपुर से शुरू होने वाली यह यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए 18 दिन बाद लखनऊ पहुंचेगी. कांग्रेस के महासचिव (संगठन) अनिल यादव ने यात्रा को लेकर बताया कि हर जिले में ज्यादा से ज्यादा दिन यात्रा को भ्रमण कराने की मांग आ रही है. ऐसे में रामपुर, मुरादाबाद, लखीमपुर और सीतापुर में कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. ऐसे में यह यात्रा लखनऊ में निर्धारित समय से एक से दो दिन देर से भी पहुंच सकती है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर को यात्रा स्थगित रहेगी.

ये भी पढ़ें- “आपके साथ जो हुआ है, वो 20 साल से सहते आ रहे हैं”, पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से फोन पर की बात, मिमिक्री को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

हर धर्म-जाति को साधने की कोशिश

बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद ही कांग्रेस पार्टी कार्यालय वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद से गूंज उठा था, लेकिन अगले ही दिन पूर्व मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मदरसे से लेकर कबीरमठ में पहुंच गए थे और उन्होंने गुरुद्वारा में जाकर न सिर्फ सेवा की बल्कि चर्च में पहुंच कर पादरी से भी आशीर्वाद लिया था. तो वहीं यूपी जोड़ो यात्रा में भी सभी धर्मों के वोट बैंक को साधने को लेकर इसका पूरा ध्यान रखा गया है और सहारनपुर जिले से शुरू होने जा रही इस यात्रा को लेकर सियासी निहितार्थ ही बताया जा रहा है, क्योंकि इस जिले जहां पार्टी के कई कद्दावर नेता हैं तो दूसरी तरफ प्रसिद्ध शाकुंभरी देवी हैं. यात्रा इसी जिले के गंगोह में रात्रि विश्राम करेगी. बता दें कि गंगोह में सौहार्द व प्रेम का संदेश देने वाले बाबा हरिदास के साथ ही हजरत कुतबे आलम का पवित्र स्थल भी है. इसी के साथ कांग्रेस यात्रा के दौरान चौधरी चरण सिंह चौक, अंबेडकर पार्क, गांधी चौक, पटेल पार्क के साथ ही विभिन्न महापुरुषों के नाम से बने स्थलों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन करेगी. माना जा रहा है कि इसके जरिए भी कांग्रेस सियासी निहितार्थ साधने की कोशिश में है. सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात तो ये है कि, इन स्थलों पर मंच संचालन और अध्यक्षता संबंधित सारी जिम्मेदारी बिरादरी के वरिष्ठ लोगों को ही सौंपी गई है.

यात्रा में रहेंगे ये नेता

बता दें कि यूपी जोड़ो यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ 307 लोग चलेंगे. इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक आदि नेता लगातार शामिल रहेंगे. इसको लेकर संबंधित लोगों ने प्रदेश कार्यालय में नामांकन कराया और इसके लिए प्रदेश कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. इसी के साथ ही व्यवस्था के मद्देनजर सभी से कंट्रोल रूम के जरिए सहमति ली गई. साथ ही यह भी तय किया गया है कि कौन- कौन लोग किस जिले के यात्रा दौरान बढ़ेंगे. इसकी पूरी सूची बनाई गई है.

इन जिलों से होकर निकलेगी यात्रा

20 दिसंबर-पहले दिन यात्रा सहारनपुर में शाकुभरी देवी के दर्शन से शुरू होकर कुरेशान चौक पहुंचेगी. यहां से चलकर सहारनपुर बस स्टैंड होते हुए सभास्थल पर पहुंची और वहीं विश्राम करेगी.
21 दिसंबर- दूसरे दिन सहारनपुर के असगरया मदरसा से यात्रा शुरू होकर 17 स्थानों पर सभा करते हुए गोपाली में रात्रि विश्राम करेगी.
22 दिसंबर- तीसरे दिन मुजफ्फरपुर के पुरकाजी से शुरू होकर यात्रा बसेड़ा में रात्रि विश्राम.
23 दिसंबर- चौथे दिन बिजनौर के आरके फार्म से बिलाई शुगर मिल पर यात्रा रात्रि विश्राम करेगी.
24 दिसंबर- पांचवे दिन बिजनौर के नगीना से धामपुर में यात्रा रात्रि विश्राम करेगी.
25 दिसंबर- छठे दिन अमरोहा के नौगवां रोड से पंचायती कला होते हुए मुरादाबाद के तुगलकाबाद होते हुए कुंदरकी में यात्रा पहुंचेगी और यहीं पर रात्रि विश्राम करेगी.
27 दिसंबर- सातवां दिन रामपुर में चार स्थानों पर जनसभा के बाद यात्रा स्थगति रहेगी. 28 को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा.
29 दिसंबर- नौवें दिन रामपुर के गांधी समाधि स्थल से अंबेडकर पार्क में यात्रा रात्रि विश्राम करेगी.
30 दिसंबर- दशवें दिन रामपुर के शाहाबााद से सुहावा होते हुए बरेली की सीमा में प्रवेश करेगी. फिर यहां से शिवपुरी होते हुए गुरुग्रावा में रात्रि विश्राम करेगी.
31 दिसंबर- ग्यारवें दिन बरेली के करगैना करेली से सेटेलाइट बस स्टैंड होते हुए खिरिया निजावत धाम में यात्रा रात्रि विश्राम करेगी.
01 जनवरी- बारहवें दिन एक जनवरी को यात्रा शाहजहांपुर के कटरा से कपसेडा में रात्रि विश्राम करेगी.
02 जनवरी- तेरहवें दिन शाहजहांपुर होते हुए लखीमपुर में यात्रा प्रवेश करेगी.
03 जनवरी- चौदहवां दिन लखीमपुर के बरगदिया होते हुए यात्रा गोला पहुंचेगी और यहीं पर रात्रि विश्राम करेगी.
04 जनवरी- पंद्रहवें दिन यात्रा लालपुर से होते हुए खीरी के शेख सराय में रात्रि विश्राम करेगी.
05 जनवरी- सोलहवें दिन सीतापुर के कृषक इंटर कालेज से होते हुए नेपालपुर में यात्रा रात्रि विश्राम करेगी.
06 जनवरी- सत्रहवें दिन यात्रा सीतापुर के नेपालापुर से नैमिषारण्य पहुंचेगी और यहीं पर रात्रि विश्राम करेगी.
07 जनवरी- अट्ठरहवें दिन सीतापुर से होते हुए इटौंजा, बीकेटी के रास्ते यात्रा लखनऊ पहुंचेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

10 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

48 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

2 hours ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

2 hours ago