देश

“आपके साथ जो हुआ है, वो 20 साल से सहते आ रहे हैं”, पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से फोन पर की बात, मिमिक्री को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Jagdeep Dhankhar Mimicry: राज्यसभा सभाति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की है. पीएम मोदी ने बुधवार की सुबह उपराष्ट्रपति धनखड़ को फोन पर बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की ओर से उनकी की गई मिमिक्री को लेकर भी बात की. पीएम मोदी ने कहा कि आपको जो सुनना पड़ा है, वो प्रधानमंत्री पिछले 20 साल से सुन रहे हैं. देश के उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद के साथ, और वह भी संसद में, ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है.

पीएम मोदी बोले- 20 सालों से सह रहा हूं

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से बात करते हुए उनके साथ हुई घटना पर दुख व्यक्त किया. पीएम मोदी ने कहा कि “आज जदो आपके साथ हो रहा है, उसे मैं भी 20 सालों से सह रहा हूं.” बता दें कि पीएम मोदी से फोन पर बात होने की जानकारी उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के जरिए दी है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का फोन आया और उन्होंने कल संसद के पवित्र परिसर में कुछ सांसदों द्वारा प्रदर्शित की गयी अपमानजनक नाटकीयता पर अत्यंत दुख व्यक्त किया. उन्होंने मुझे बताया कि वह पिछले बीस वर्षों से इस तरह के अपमान सहते आ रहे हैं, लेकिन देश के उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद के साथ, और वह भी संसद में, ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है.

अपमान मुझे अपने मार्ग से विचलित नहीं कर सकते- धनखड़

मैंने प्रधान मंत्री से कहा कुछ लोगों की बेतुकी हरकतें मुझे मेरा कर्तव्य निभाने और हमारे संविधान में निहित सिद्धांतों का सम्मान करने से नहीं रोक सकती हैं. मैं संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हूं और इस प्रकार के अपमान मुझे अपने मार्ग से विचलित नहीं कर सकते.”

यह भी पढ़ें: INDIA Alliance: बैठक से पहले नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने की मांग, शिवसेना ने पूछा- रथ का सारथी कौन

वकीलों ने दर्ज कराया टीएमसी सांसद के खिलाफ केस

पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने को लेकर कुछ वकीलों ने मामला दर्ज कराया है. मामला नई दिल्ली जिले का है. शिकायत मिलने के बाद उसे जिला पुलिस को भेज दिया गया है. शिकायत के आधार पर अलग-अलग पहलुओं पर जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

14 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

57 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

1 hour ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

1 hour ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

2 hours ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

2 hours ago