देश

बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान सिपाही को लगी गोली, आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में लतीफपुर के जंगलों में शनिवार सुबह पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी है, जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गोली लगने से सिपाही घायल

एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि नकुड़ थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद वशिष्ट और सरसावा थाना प्रभारी सूबे सिंह ने एक मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह लतीफपुर के जंगलों में घेराबंदी करते हुए दो बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी. टाडा के मुताबिक, पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया. इस दौरान एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस टीम ने आनन-फानन में घायल हुए सिपाही और बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

इनामी बदमाश का साथी फरार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश की पहचान 25 हजार रुपये के इनामी दीपक के रूप में हुई है, जो नकुड़ थाना क्षेत्र के सालापुर का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि दीपक का साथी सहारनपुर निवासी एंकी फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- अरे गजब! ‘स्पेशल 26’ के अंदाज में डकैती, सरकारी अधिकारी से 36 लाख लूट ले गए पुलिस के भेष में आए चोर

गैस एजेंसी के कर्मचारी से की थी लूट

एसएसपी के अनुसार, मुठभेड़ के बाद तलाशी के दौरान पुलिस को एक बाइक, एक तमंचा, दो खोखा और 5000 रुपये नकदी बरामद हुई है. उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान दीपक ने बताया कि 11 जुलाई को उसने और उसके साथी शुभम ने नकुड़ क्षेत्र में गैस एजेंसी के कर्मचारी को दिनदहाड़े तमंचा दिखाकर लूट की थी.

-भारत एक्सप्रेस 

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

2 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

18 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

45 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

1 hour ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago