होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- BCCI Women (@BCCIWomen)/Twitter
IND-W vs ENG-W Under19 T20 WC Final: ICC द्वारा आयोजित पहले U19 T20 विमेन विश्व कप के फाइनल मुकाबले में रविवार को (29 जनवरी) सेनवेस स्पोर्ट्स पार्क में इंडिया और इंग्लैंड की टीमें आमने सामने होंगी. मैच इंडिया के समय के मुताबिक शाम 5:15 से शुरु होगा. इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 3 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी वहीं इंडिया ने न्यूजीलैंड को रौंदते हुए फाइनल का टिकट कटाया था. BCCI द्वारा शेफाली वर्मा को अंडर 19 की कप्तान बनाकर विश्व कप में भेजने का फैसला सफल रहा है. शेफाली न सिर्फ खुद शानदार खेल दिखाया है बल्कि उनकी कप्तानी में पूरे टूर्नामेंट में इंडिया का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है. फैंस को उम्मीद है कि फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर इंडिया चैंपियन बनेगी और इतिहास रचेगी.
कमाल की फॉर्म में इंडिया
पूरे टूर्नामेंट के दौरान इंडिया को सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. उस एक मैच को छोड़ दिया जाए तो इंडियन टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हर डिपार्टमेंट में इंडिया विपक्षी टीमों से इक्कीस साबित हुई है. फाइनल तक के सफर में इंडिया ने साउथ अफ्रीका, यूएई और स्कॉटलैंड, श्रीलंका और सेमीफाइनल न्यूजीलैंड को हराया है.
ये रहे हैं इंडिया के स्टार परफॉर्मर
फाइनल तक पहुंचने की जर्नी में इंडिया के सभी खिलाड़ियों का योगदान रहा है लेकिन बात अगर स्टार परफॉर्मर की हो तो ओपनर श्वेता सेहरावत ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से पूरे क्रिकेट वर्ल्ड का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इसके अलावा कप्तान शेफाली वर्मा, गौंगड़ी त्रिशा , ऋचा घोष और पार्श्वी चोपड़ा ने भी अपने प्रदर्शन से चौंकाया है. फाइनल मुकाबले में भी इन्हीं खिलाड़ियों पर इंडिया को चैंपियन बनाने का दारोमदार होगा.
इंडिया की संभावित प्लेइंग XI
शेफाली वर्मा, श्वेता सेहरावत, सौम्या तिवारी, गौंगड़ी त्रिशा, ऋचा घोष (WK), हर्षिता बासु, टितास साधु, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्श्वी चोपड़ा, सोनम यादव
फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…
Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…