ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे की जांच का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. विशाल तिवारी नाम के अधिवक्ता ने हादसे को लेकर याचिका दाखिल की है. याचिका में दुर्घटना से बचाने वाले ‘कवच’ सिस्टम को जल्द से जल्द सभी ट्रेनों में लागू करने की मांग की गई है. इसके अलावा मामले की जांच पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित करने की भी मांग की है.
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के स्वर्णिम नौ साल, देश-दुनिया में भारत को मिला सम्मान
रेल हादसे में 288 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत
बता दें कि बालासोर हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद प्रधानमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया था. पीएम मोदी ने अस्पताल में जाकर घायलों से मुलाकात की थी, और हादसे में मरने वालों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की थी. साथ ही कहा था कि हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी. जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Pakistani Killed By BSF: घुसपैठिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय इलाके की ओर बढ़ रहे…
स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप और डे-केयर में मासूम से उत्पीड़न मामले…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…
Bengaluru Rent 2BHK : बेंगलुरु में एक रेडिट यूजर ने ₹70,000 मासिक किराए वाले 2BHK…
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…