Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बड़ी खबर : ट्रेनों में ‘कवच सिस्टम’ लागू करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे की जांच का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. याचिका में दुर्घटना से बचाने वाले ‘कवच’ सिस्टम को जल्द से जल्द सभी ट्रेनों में लागू करने की मांग की गई है.

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे की जांच का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. विशाल तिवारी नाम के अधिवक्ता ने हादसे को लेकर याचिका दाखिल की है. याचिका में दुर्घटना से बचाने वाले ‘कवच’ सिस्टम को जल्द से जल्द सभी ट्रेनों में लागू करने की मांग की गई है. इसके अलावा मामले की जांच पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित करने की भी मांग की है.

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के स्वर्णिम नौ साल, देश-दुनिया में भारत को मिला सम्मान

रेल हादसे में 288 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत

बता दें कि बालासोर हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद प्रधानमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया था. पीएम मोदी ने अस्पताल में जाकर घायलों से मुलाकात की थी, और हादसे में मरने वालों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की थी. साथ ही कहा था कि हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी. जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital