देश

ओडिशा रेल हादसे का जिम्मेदार कौन, रेल मंत्री अश्विनी बोले- ममता बनर्जी गलत, घटना के कवच से कोई संबंध नहीं

Coromandel Express : ओडिशा के बालासोर में दो जून को हुए हादसे ने लोगों के सासें रोक दी थी. उस हादसे को हुए 37 घंटे से ऊपर हो चुका है. लेकिन अभी भी ओडिशा के अस्पतालों में दिल दहला देने वाला सन्नाटा छाया हुआ है. वही दुसरी ओर इस मामले में  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हादसे के बाद से पूरी तरह नजर आ रहे है. रेल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटनास्थल का पूरा जायजा लेते हुए घटना के असल कारण का पता भी लगाया है अश्विनी वैष्णव कहना है कि ये हादसा इंटरलॉकिंग में बदलाव के चलते हुआ है. घटना में जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई है और जांच रिपोर्ट जल्द सामने आ जाएगी.

इस दौरान रेल मंत्री ने कहा क‍ि कल प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए निर्देशों पर तेजी से काम चल रहा है. शनिवार रात एक ट्रैक का काम लगभग पूरा हो गया. आज दूसरे ट्रैक की पूरी मरम्मत करने की कोशिश रहेगी. सभी डिब्बों को हटा दिया गया है. शवों को निकाल लिया गया है. अब काम तेजी से चल रहा है. कोशिश है कि बुधवार की सुबह तक सामान्य रूट चालू हो जाए.

हादसे के जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाई – पीएम मोदी

इस मामले कि जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री मोदी ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया था. इस दौरान पीएम ने कड़े लहजे में कहा दिया कि इस मामले में दोषियों मुलव्विस दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Wrestlers Protest: सोनीपत में महापंचायत आज, 4 एकड़ में लगा पंडाल, पहलवानों के समर्थन में लिया जाएगा बड़ा फैसला

मृतकों की पहचान कर परिजनों को सौंपा जा रहा- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया ने बताया जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान करके   उनके परिजनों को सौंपा जा रहा है जो लोग हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए है उनको अस्पताल में भर्ती  किया गया है, उनके सही इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों के आईसीयू और अन्य सुविधाएं दी जा रही है। हेल्प डेस्क भी खोल दिया गया है, ताकि लोगों को सुविधाएं दी जा सके. इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की जिम्मेदारी भी ली गई है.

रेल मंत्री अश्विनी का ममता को जवाब

इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान का भी जवाब देते हुए पलटवार किया जिसमें ममता ने कवच का जिक्र किया था. इस पर अश्विनी वैष्णव बोले, ममता जी ने जो कवच को लेकर कहा वो सही नहीं है. हादसे का कवच से किसी कोई लेना देना नही है.

-भारत एक्सप्रेस

Amzad khan

Recent Posts

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 seconds ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

28 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

31 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

40 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

54 minutes ago