देश

Corona Guidelines in UP: अब यूपी में सर्दी-जुकाम होने पर कराना होगा कोविड टेस्ट, यूपी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

Corona Guidelines in UP: एक बार फिर से कोरोना महामारी ने देश भर के लोगों को डराना शुरू कर दिया है. धीरे-धीरे बढ़ रहे कोविड के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. तो इसी दौरान यूपी के लोगों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी है. इसी के साथ खांसी, बुखार व जुकाम होने व सांस रोगियों को कोविड की जांच करानी होगी. तो वहीं यूपी सरकार ने सम्बधित अधिकारियों व विभागों को भी अलर्ट मोड पर कर दिया है. बता दें कि हाल ही में दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कोरोना के तीन नए केस सामने आ चुके हैं. नोएडा में भी कोरोना का एक एक्टिव मामला सामने आया है. इसी के बाद से यूपी में कोविड को लेकर अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

बता दें कि क्रिसमस और नया साल आने वाला है. ऐसे में पार्टी का दौर जारी रहेगा, जिसके एक ही जगह पर सैकड़ों लोगों के एकत्र होने व कार्यक्रमों के आयोजनों का सिलसिला भी जारी होगा. ऐसे में कोविड के मामले बढ़ने का खतरा भी बढ़ गया है. इसको देखते हुए यूपी सरकार की ओर से जो नई गाइडलाइंस जारी की गई है. इसके अनुसार सर्दी, खांसी, जुकाम और सांस के रोगियों पर खास निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही ऐसे मरीज़ों की कोविड जाँच कराने के लिए भी कहा गया है. पॉजिटिव पाए जाने पर उनके सैंपलों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ लैब में भेजा जाएगा. तो वहीं निर्देश में ये भी कहा गया है कि ऐसे मरीजों की जब तक कोविड रिपोर्ट नहीं आएगी उन्हें आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- COVID-19: कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, हर घंटे 26 लोग हो रहे संक्रमण का शिकार, जानिए देश में कैसे हैं हालात

पार्टी में करना होगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन

यूपी सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस में साफ कहा गया है कि, होटलों, रेस्त्रां और मॉल आदि में क्रिसमस व नया साल सेलिब्रेट करने वालों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. इन जगहों पर कोरोना संक्रमण का सबसे ज़्यादा ख़तरा होता है. लोगों से अपील की गई है खांसी जुकाम होने कोविड टेस्ट ज़रूर कराएं. भीड़ भाड़ वाले इलाकों से भी बचकर रहें और मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल लगातार करते रहें.

अस्पतालों को दिए गए ये निर्देश

कोविड के बढ़ते मामलो को देखते हुए योगी सरकार ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ-साथ सीएमओ को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. अस्पतालों को सर्दी-खांसी वाले मरीजों की ख़ास निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही कहा गया है कि अगर इस तरह की कोई भी शिकायत सामने आती है तो मरीजों की कोविड जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट आने तक उन्हें आइसोलेट कर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

3 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

4 minutes ago

पीएम मोदी के न्योते पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर…

14 minutes ago

पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री को तत्कालीन मंत्री ने क्यों ट्रांसफर किया 30 लाख रुपए?

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर…

16 minutes ago

हरियाणा के सीएम और विधायकों से मिलेंगे पीएम मोदी, 3 अक्टूबर में क्या होने वाला है?

पीएम मोदी 3 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा के बड़े…

19 minutes ago

‘मैंने कुछ गलत नहीं किया…’ पर कोर्ट ने नहीं सुनी दलील; राजू सिंह की सजा पर स्टे की मांग खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बिहार के साहिबगंज से पूर्व बीजेपी…

22 minutes ago