देश

UP News: आजम खान और बेटे अब्दुल्ला से जुड़े केस में आज कोर्ट सुनाएगी फैसला, अलग-अलग जेल में बंद है पूरा परिवार

UP News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, महासचिव व पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) अपने बेटे अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam) और पत्नी तजीन फातिमा के साथ अलग-अलग जेल में बंद हैं. शनिवार को आजम खान से जुड़े एक मामले में फैसला आ सकता है. बता दें कि अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामलों में आजम खान के साथ ही अब्दुल्ला व उनकी पत्नी सजा काट रहे हैं तो वहीं इसी मामले में फैसले के खिलाफ की गई अपील पर रामपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट शनिवार को फैसला सुना सकती है. माना जा रहा है कि अगर शनिवार को आजम परिवार को राहत नहीं मिलती है तो परिवार इलाहाबाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा.

मालूम हो कि शनिवार को होने वाली सुनवाई को देखते हुए आजम खान और अब्दुल्ला आजम की रामपुर कोर्ट में पेशी है. इसको लेकर कोर्ट के बाहर भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. रामपुर की स्पेशल कोर्ट अब्दुल्लाह आजम खान के जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सजा के खिलाफ अपील को लेकर अपना फैसला शनिवार को सुना सकती है. इसी के साथ ही पड़ोसियों के साथ मारपीट करने के मामले में भी कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है. इस मामले में सपा नेता आजम खान और अब्दुल्ला आजम दोनों ही आरोपी हैं और दोनो को ही शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. ताकि कोर्ट उनके सामने ही मारपीट से सम्बंधित मामले में सजा सुना सके. मालूम हो कि 18 अक्टूबर को आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट ने फर्जी जन्न प्रमाण पत्र मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई थी, तभी से ये तीनों नेता अलग-अलग जेलों में बंद हैं. तंजीन फातिमा रामपुर जेल में बंद हैं. तो वहीं आजम खान को सीतापुर जेल और अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल में रखा गया है. हालांकि पहले तीनों को रामपुर जेल में ही रखा गया था, लेकिन बाद में सुरक्षा कारणों से तीनों को अलग-अलग जेल में रखा गया है.

ये भी पढ़ें- Rampur News: अब कोर्ट में पेश होने के अलावा जया प्रदा के पास नहीं बचा कोई विकल्प… अदालत ने की सख्त टिप्पणी

इलाहाबाद कोर्ट का रुख करेगा आजम परिवार

माना जा रहा है कि अगर जन्म प्रमाण पत्र मामले में शनिवार को रामपुर की एमपी-एमएमए कोर्ट आजम खान और उनके परिवार को कोई राहत नहीं देती है तो फिर परिवार इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख कर सकता है. गौरतलब है कि अलग-अलग कई मामलों में आजम खान के खिलाफ करीब 90 केस दर्ज हैं. हाल ही में मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को दी गई जमीन की लीज यूपी सरकार ने रद्द कर दी है. इसी के बाद आजम खान की ओर से इस मामले में भी यूपी सरकार द्वारा ट्रस्ट को दी गई जमीन की लीज को रद्द करने के फैसले को चुनौती दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

किसे, कब, कितना और कहां देना होगा चार्ज? जानें UPI के नए नियमों पर विदेशों में असर

15 अक्टूबर से UPI पर लागू हो रहे नए MDR नियमों का पूरा सच. जानिए…

4 minutes ago

18 साल बाद न्यूयॉर्क फैशन वीक में लौटे सब्यसाची, क्रिस्टी टर्लिंगटन ने खोला शो

Sabyasachi NYFW Return 2026: मशहूर भारतीय डिजाइनर Sabyasachi Mukherjee ने 18 साल बाद New York…

6 minutes ago

जालौन की सड़कों पर खाकी की गरिमा हुई तार-तार, नशे में ‘टल्ली’ सिपाही का VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश के जालौन में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर नशे की…

11 minutes ago

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

1 hour ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

1 hour ago

प्रधानमंत्री से मिले…और मिनटों में सुलझ गया करोड़ों का मैटर! असगर अली से पीएम मोदी ने ऐसे निभाई बचपन की दोस्ती

पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…

2 hours ago