कोरोना मामलों में बढ़ोतरी
Corona update UP: चीन और कई देशों में हाल ही में कोरोना के मामलों में आई तेजी के बाद वैश्विक स्तर पर कोविड की स्थिति पर केंद्र सरकार नजर बनाए हुए है. इस तबाही को देखते हुए उत्तर प्रदेश के आगरा में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. ताजमहल का दीदार करने देश—विदेश से हर रोज आने वाले हजारों पर्यटकों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की विशेष नजर बनी हुई है. आगरा में विदेशी पर्यटकों की स्क्रीनिंग फिर से शुरू कर दी गई है.
यूपी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने अपने बयान में बताया कि विदेशी पर्यटकों के अवागमन को देखते हुए आगरा का स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर काफी सक्रिय हो गया है. यहां आने वाले सभी विदेशी पर्यटकों की स्क्रीनिंग फिर से शुरू कर दी गई है. रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और होटलों में भी सतर्कता बरती जा रही है.
आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं. रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों तथा ताजमहल सहित सभी प्रमुख स्मारकों पर जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि ताजमहल के दीदार के लिए आने वाले विदेशी पर्यटकों, खासकर चीन, जापान, ब्राजील और अमेरिका से आने वाले पर्यटकों के साथ ही साथ अपने देश लौटने वाले लोगों पर भी खास नजर रखी जा रही हैं. ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर जांच के लिए टीमें लगाई गई हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नमूने लेने का काम फिर से शुरू कर दिया है.
ये भी पढ़ें- Bareilly: सरकारी स्कूल में ‘लब पे आती है दुआ’ पर बवाल, हिंदू संगठनों ने कहा- यह मदरसे जैसा, प्रिंसिपल सस्पेंड
दूसरी ओर आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल ने चीन में कोरोना वायरस के BF7 वेरिएंट के कहर को लेकर बताया है कि भारत में ये वेरिएंट सबसे पहले जुलाई महिने में मिला था. इसका अबतक कोई खास असर देखने को नहीं मिला है. चीन की 60 फीसदी आबादी इसकी चपेट आने वाली है, लेकिन भारतीयों में नेचुरल इम्यूनिटी मौजूद है, इसलिए भारत में इसे लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है. इसके बावजूद भारत के लोगों को सतर्कता बरतने की काफी जरूरत है.
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…