मनोरंजन

Honey Singh: ‘कुछ तो प्रॉब्लम है मेरे दिमाग में’- पहली बार हनी सिंह ने अपनी बीमारी को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

Honey Singh: रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) अपने चाहने वालों के बीच वापस आ चुके हैं. बता दें कि पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर को किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है. इनकी पहचान के लिए उनका नाम ही काफी है. लेकिन पिछले कुछ समय से सिंगर कहीं गुम हो गए थे. कहां थे हनी सिंह? क्या हुआ था उन्हें.? सभी के मन में इस तरह के कई सवाल हैं, ऐसे में हाल ही में हनी सिंह ने अपने फैंस के मन में उठते हुए इन सवालों का जवाब दिया है. हनी सिंह ने बताया है कि बाइपोलर डिसऑर्डर का पता चला था और उनमें मानसिक बीमारी के लक्षण थे. गायक ने अपने बारे में कई खुलासे किए हैं, तो आईए जानते है, कि उन्होंने क्या कहा.

हनी सिंह ने बताया अपनी जिंदगी के बारे में

हनी सिंह ने बताया कि ‘जब मैं बीमार पड़ा तो जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा था. मैंने शाहरुख खान के साथ स्लैम टूर किया था. और स्टार प्लस के एक प्रोजेक्ट पर काम किया था, जिसका नाम मैंने चुना था. मैंने इस शो को पूरे एक साल के लिए डिजाइन किया था. जब शो शुरू हुआ था तो काफी काम था. मैं एक पंजाबी फिल्म भी कर रहा था. ढेर सारी बातें हो रही थीं. जब मैं रॉ स्टार के सेट पर मैं बाइपोलर डिसऑर्डर और साइकोटिक लक्षणों से जूझ रहा था और मुझे नहीं पता था कि मुझे इस तरह की कोई बीमारी है. तब मैंने कहा कुछ प्रॉब्लम है मेरे दिमाग में, कुछ हो गया है. मुझे इसे ठीक करना है’.

म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर की शुरुआत – हनी

हनी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘मेरे परिवार ने मुझे बहुत कुछ कहा लेकिन मैंने उनसे कह दिया था मुझे कुछ नहीं करना, मुझे इसे ठीक करना है. मुझे पांच साल लग गए, मैं बेहतर हो गया. मैं ठीक होने के बाद म्यूजिक बनाने पर काम करना चाहता था. मैंने अपनी मां से कहा, मैं कुछ भी करने में असमर्थ हूं. उन्होंने मुझसे कहा, तुमने म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर शुरुआत की थी, बीट्स लिखना शुरू किया.. मेरे गाने हिट हो गए, मैं वापसी कर रहा था, लेकिन मुझे कमबैक के दौरान असफलताओं का सामना करना पड़ रहा था’. अपने कमबैक में मिली असफलता की बात को याद करते हुए हनी सिंह बोले,’ मैं मोटा था, लोगो ने कहा, यह वह लुक नहीं है. मेरा गाना हिट हो रहा था लेकिन लोग मुझे स्वीकार नहीं कर रहे थे’.

ये भी पढ़ें- Monalisa: दीपिका के गाने पर मोनालिसा ने ढाया कहर, सफेद साड़ी में भोजपुरी क्वीन का अंदाज देख दीवाने हुए फैंस

हनी सिंह के सॉन्ग

पंजाबी गायक और रैपर हनी सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह को ‘ब्राउन रंग’,’अचको मचको’, ‘ब्लू आइज’, ‘देसी कलाकर’ जैसे कई गानों के लिए जाना जाता है. हनी सिंह ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बनाने के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपने नाम का सिक्का जमाया है. हनी सिंह ने ‘कॉकटेल’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘रेस 2’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘भूतनाथ रिटर्न्स’, ‘सिंघम रिटर्न्स’, ‘की एंड का’, ‘पागलपंती’ और ‘भूल भुलैया 2’ जैसी फिल्मों में हिट गानों के लिए अपनी आवाज दी है. हाल ही में, उन्होंने फिल्म रंगीला के ‘याई रे’ का रीमिक्स रिलीज किया है. हनी सिंह अपने इस समय अपने गाने के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन किया. इस गाने में उनके  साथ मॉडल यूलिया वंतूर दिखाई दे रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

2 minutes ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

3 minutes ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

21 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

25 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

42 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

50 minutes ago