खेल

IND vs BAN: क्या टीम इंडिया के लिए बोझ बना ये बल्लेबाज? फ्लॉप शो पर भड़के फैन्स

IND vs BAN 2nd Day 2: पहले टेस्ट मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया मीरपुर टेस्ट में स्ट्रगल करती दिख रही है. शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश को भारत ने 227 रन पर समेट दिया था. जवाब में टीम इंडिया ने 100 रन के अंदर ही अपने मुख्य चार विकेट गंवा दिए. एक बार फिर बांग्लादेशी अटैक भारतीय बल्लेबाजों पर हावी होती नजर आ रही है. तैजुल इस्लाम और तस्कीन अहमद बल्लेबाजों के लिए मुश्बित बनते नजर आ रहे हैं.

इस बीच फैंस के निशाने पर एक बार फिर केएल राहुल आ गए हैं. क्योंकि उनका फ्लॉप शो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. दूसरे टेस्ट मैच के पहली पारी में वो महज 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टेंशन की बात तो ये है कि इस बल्लेबाज का बल्ला किसी भी फॉर्मेट में नहीं चल रहा. मगर फिर भी उन्हें लगातार टीम में मौका क्यों दिया जा रहा है.

फ्लॉप शो पर भड़के फैन्स

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: ऑक्शन से पहले लगी Mumbai Indians की लॉटरी, इस स्टार प्लेयर की नेशनल टीम में वापसी

 

क्या टीम इंडिया के लिए बोझ बना ये बल्लेबाज?

बात सिर्फ बांग्लादेश दौरे की नहीं है. यहां तो केएल राहुल का बल्ला खामोश है ही. लेकिन बात सिर्फ इस सीरीज या किसी एक मैच की नहीं है. काफी लंबे समय से केएल राहुल का बल्ला खामोश है. या यूं कह लीजिए की ये बल्लेबाज पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप से लेकर अब तक अपनी खोई हुई लय हासिल नहीं कर पाए.

इस साल उन्हें एशिया कप में मौका मिला और बाद टी-20 वर्ल्ड में भी उन्हें मौका मिलता रहा. जहां वो पूरी तरह फ्लॉप रहे. बावजूद उसके उन्हें लगातार मौका मिल रहा है. इस मेहरबानी के लिए कई बार बीसीसीआई, टीम मैनेजमेंट, कोच और कप्तान रोहित शर्मा को टारगेट किया गया. मगर इस बल्लेबाज को प्लेइंग-11 में जगह मिलती रही. हालांकि, कुछ मैचों में राहुल ने रन भी बनाए लेकिन उनका इम्पैक्ट टीम के लिए अच्छा नहीं रहा.

अब फैंस ये आरोप लगा रहे हैं कि केएल राहुल ना वनडे में अच्छा कर रहे हैं ना हीं टी-20 में और वो टेस्ट सीरीज में भी रन नहीं बना रहे तो उन्हें टीम में क्यों रखा जा रहा है.हालांकि, केएल राहुल का नाम दिग्गज खिलाड़ियों में गिना जाता है. लेकिन लगातार इस तरह का फ्लॉप शो उन्हें टीम से बाहर जरूर कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

26 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

30 minutes ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

1 hour ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

2 hours ago