देश

Covid India Updates: कोलकाता एयरपोर्ट पर दो विदेशी नागरिक मिले कोविड संक्रमित, देश में 24 घंटे में सामने आए 196 नए केस

Coronavirus New Variant Cases in India Updates, 26 December: चीन और कई देशों में हाल ही में कोरोना के मामलों में आई तेजी के बाद वैश्विक स्तर पर कोविड (Covid) की स्थिति पर केंद्र सरकार नजर बनाए हुए है. इस बीच कोलकाता एयरपोर्ट पर दो विदेशी नागरिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है, जिसमें एक ब्रिटिश महिला है, दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है. जहां दोनों का इलाज चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, कोलकाता हवाईअड्डे पर 2 कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. पॉजिटिव यात्रियों में से एक 24 दिसंबर को दुबई से आया था जबकि दूसरा मलेशिया के कुआलालंपुर से आया था. दोनों नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए है.

24 घंटों में सामने आए 196 नए केस

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 196 नए मामले सामने आए, यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को दी. रविवार को यह आंकड़ा 227 था. इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों पर बैठक करेंगे. भारत में अभी एक्टिव केसों की संख्या 3,428 है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, साप्ताहिक सकारात्मक दर वर्तमान में 0.16 प्रतिशत है, जबकि दैनिक सकारात्मक दर 0.56 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में 190 रोगियों के ठीक होने से कुल संख्या 4,41,43,179 हो गई. नतीजतन, रिकवरी दर 98.80 प्रतिशत है. जबकि इसी दौरान देश भर में कुल 35,173 परीक्षण किए गए. बीते 24 घंटों में दिए गए 29,818 टीकों के साथ, आज सुबह तक कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 220.05 करोड़ से अधिक हो गया है.

केंद्र के साथ ही राज्य सरकारें भी अलर्ट पर

कोरोना (COVID India Updates) को लेकर केंद्र के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में कोरोना (COVID India Updates) को लेकर सरकारें अलर्ट पर हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ ही राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री भी लगातार नजर बनाएं हुए हैं. कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने भी कोरोना को लेकर एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी. जिसमें वो भारत में कोरोना की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई थी. तो वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी टीम-9 के साथ बैठक कर राज्य में कोरोना (COVID India Updates) के हालात की जानकारी ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें : Covid in India: क्रिसमस और न्यू ईयर पर है घूमने की तैयारी, या फिर पार्टी का है प्लान तो हो जाइए सावधान! लग सकती है पाबंदी

इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकारें लगातार लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए अपील कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

38 seconds ago

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

2 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

10 minutes ago

दलेर मेहंदी से विवाद के बाद मंत्री सुबोध को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी? जानें वायरल वीडियो का सच

इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…

18 minutes ago

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

31 minutes ago