देश

Lucknow: मां ने मोबाइल छीना तो 10 साल के बेटे ने किया सुसाइड, ऑनलाइन गेमिंग की लग गई थी लत

Lucknow News:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक सनसनीखेज मामला आया है, जहां मां ने मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया तो 10 साल के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, बेटा कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था.  और देर रात तक वह मोबाइल से गेम खेलता रहता था. जिसके कारण उसकी मां ने कई बार उसे समझाया भी लेकिन वह नहीं माना. मां ने बेटे को मोबाइल इस्तेमाल करने से मना किया तो बेटे ने खुदकुशी कर ली.

मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना हुसैनगंज के चितवापुर की है. जहां पति की मौत के बाद कोमल अपने दो बच्चों बेटा आरुष जिसकी उम्र 10 साल और बेटी विदिशा जिसकी उम्र 12 साल है, के साथ अपने पिता के घर रहती है. मां के अनुसार आरुष कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था, जिसकी शिकायत स्कूल से भी आ चुकी थी, बेटा दिनभर मोबाइल से गेम खेलता था और बहुत परेशान रहता था, जिसके लिए उसकी जमकर पिटाई की और मोबाइल लेकर चली गई.

ये भी पढ़ें- Public Provident Fund: अगर PPF से पैसा निकालने का बना रहे हैं प्लान तो पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकता है नुकसान

बहन विदिशा को कमरे से बाहर भेजकर फांसी लगा ली

इस दौरान उसने बहन विदिशा को कमरे से बाहर भेजकर फांसी लगा ली. डीसीपी सेंट्रल जोन अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक बेटे ने खुदकुशी की है. मायके की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है. मां के मुताबिक वह ज्यादा मोबाइल चलाता था, मां उसे डांटती थी.

16 साल के एक लड़के ने मां की हत्या की

हाल ही में लखनऊ से एक और ऐसा ही मामला सामने आया था. जब 16 साल के एक लड़के ने इसलिए अपनी मां की हत्या कर दी, क्योंकि मां उसे PUBG खेलने से रोकती रहती थी. इसी गुस्से में नाबालिग ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से ही अपनी मां की गोली मार हत्या कर दी थी. वहीं उसके पिता सेना के जवान हैं और पश्चिम बंगाल में तैनात भी हैं. मां उसे मोबाइल में ऑनलाइन गेम खेलने से रोकती रहती थी.

Dimple Yadav

Recent Posts

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

4 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

16 minutes ago

न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद घिरे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया बिना शर्त माफीनामा

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…

26 minutes ago

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

41 minutes ago

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

43 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

50 minutes ago