मनोरंजन

Indian Idol फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट ने बीच में शो छोड़ने का फैसला क्यों किया? जजेस हुए हैरान…

Indian Idol:  सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 को फैंस बेहद पसंद करते हैं. लेकिन शो में शनिवार के एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसने ऑडियंस, को चौका कर रख दिया है. बता दें कि सेंजुती दास ने शो को छोड़ने का फैसला किया है. पिता की बिगड़ती हालत को देखकर सेंजुती को बहुत कष्ट है कि वो उनकी देखभाल नहीं कर पा रहीं. इसलिए वो शो छोड़ना चाहतीं हैं. सेंजुती के इस फैसले का क्या अंजाम होगा, चलिए जानते हैं.

सेंजुती की आंखों से छलका दर्द

दरअसल इंडियन आइडल के स्टेज पर पहुंचते ही सेंजुती रोने लगीं, कुछ समय बाद अपने आपको संभालते हुए काफी हिम्मत के साथ अपनी बात जजेस के सामने रखते हुए सेंजुती ने कहा- जबसे मैं इंडियन आइडल में आई हूं. मुझे बहुत सारा प्यार मिला है. मैं बहुत थैंकफुल हूं भगवान के प्रति, अपने पेरेंट्स के प्रति. मुझे इतना बड़ा अवसर मिला. मेरी म्यूजिक के प्रति जो ड्यूटी है वो मैं पूरा कर रही हूं. लेकिन मेरे पेरेंट्स के लिए जो मेरी ड्यूटी है वो मैं पूरी नहीं कर पा रही हूं, क्योंकि मैं यहां पर हूं. मेरे पापा का ट्रीटमेंट चल रहा है. आज भी वो कोलकाता के अस्पताल में हैं. मेरी मां उन्हें लेकर गई हैं. उनकी आंखों का ट्रीटमेंट चल रहा है. उन्हें लेकर गई हैं. उन्हें ग्लूकोमा आया है इससे पहले स्ट्रोक आया था. मुझे अभी उनके साथ होना चाहिए, मेरा वहां मौजूद ना होना मुझे बहुत परेशान कर रहा है.

शो छोड़ने का क्यों लिया फैसला

सेंजुती ने ये भी बताया कि मेरे घर पर सब कुछ सही नहीं चल रहा है. मेरी बड़ी बुआ की भी इसी साल डेथ हुई है. मैं वहां भी नहीं जा पाई थी क्योंकि मैं मुंबई में थी. सबकी घर पर तबीयत खराब चल रही है. मैं अपने पेरेंट्स के साथ नहीं रह पा रही हूं. मेरी अकेली मां सबकुछ कर रही हैं. मैं कैसे बोलूं पर मैं सचमुच ये शो छोड़ना चाहती हूं. सेंजुती की ये बात सुनकर जज विशाल डडलानी चौंक जाते हैं. पूरे सेट पर खामोशी सी फैल जाती है. विशाल कहते हैं- आप एक ऐसे स्टेज पर हो, जहां आपको जो पहचान मिलनी चाहिए वो पूरी दुनिया से मिल रही है. आपका ये कहना कि आप छोड़कर जा रही है, मैं समझ सकता हूं कि आप पर कितना प्रेशर होगा. पेरेंट्स के साथ ऐसे मौके पर होना जब उन्हें आपकी जरूरत है, ये जुदा होने का दर्द मैं समझ सकता हूं.

ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan ने फैंस के सवालों के दिए मजेदार जवाब, देखिए #AskSRK के 10 ट्वीट…

डडलानी ने लिया बड़ा फैसला

सेंजुती की मुश्किल आसान करने और उन्हें शो में बनाए रखने के लिए जज विशाल ने बड़ा फैसला लिया. वे संजुती को कहते हैं- आप मत सोचो कि अकेले हो. हम आपके साथ है. आपको इस स्टेज पर अकेला नहीं छोड़ना चाहते. आप अपने पेरेंट्स को मुंबई ले आइए. उनकी देखभाल हम करेंगे. आपको ऐसा कभी सोचने की जरूरत नहीं है कि आप अकेले हो. आपको थोड़ी भी जरूरत पड़े तो हमें फोन करो. हम मदद करेंगे. पर हम आप जैसा टैलेंट नहीं खोना चाहते. अपने पेरेंट्स को तैयार करो मुंबई आने के लिए, मैं टिकट्स अरेंज करूंगा. विशाल डडलानी के इस फैसले से हिमेश रेशमिया भी तैयार हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

4 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

16 minutes ago

न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद घिरे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया बिना शर्त माफीनामा

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…

26 minutes ago

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

41 minutes ago

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

42 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

50 minutes ago