देश

दिल्ली दंगा: कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां, कार्यकर्ता खालिद सैफी और 11 अन्य के खिलाफ आरोप तय, मामले की सुनवाई का रास्ता साफ

दिल्ली दंगे के एक मामले में अदालत ने कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां, कार्यकर्ता खालिद सैफी और 11 अन्य के खिलाफ औपचारिक रूप से हत्या की कोशिश सहित अन्य आरोप तय किए हैं. इसी के साथ अब इस मामले की सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है. इस मामले में अन्य आरोपी विक्रम प्रताप, समीर अंसारी, मोहम्मद सलीम, साबू अंसारी, इकबाल अहमद, अंजार, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद बिलाल सैफ, सलीम अहमद, मोहम्मद यामीन और शरीफ खान के खिलाफ भी मुकदमा चलेंगे.

दिल्ली दंगे के एक मामले में आरोप तय

आरोपियों के खिलाफ मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायधीश समीर बाजपेयी ने की. उन्होंने रेखांकित किया कि पूर्ववर्ती अदालत ने 19 जनवरी को आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था. सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किया जाता है, जिन्होंने खुद को बेगुनाह बताया है और मुकदमे की सुनवाई की मांग की है. यह मामला जगत पुरी पुलिस थाना क्षेत्र में 26 फरवरी, 2020 को हुए सांप्रदायिक दंगे से जुड़ा है.

2020 को हुए सांप्रदायिक दंगे से जुड़ा है मामला

अभियोजन पक्ष के आरोप पत्र के अनुसार 13 आरोपियों सहित एक दंगाई भीड़ ने तितर-बितर होने के दिल्ली पुलिस के निर्देश का पालन करने से इनकार कर दिया था. साथ ही पुलिस अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के पालन में बाधा डालते हुए पथराव और हमला किया था. इसके अलावा एक हेड कांस्टेबल पर गोली भी चलाई थी.

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने आरोपियों को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा, ‘सेक्सटॉर्शन’ एक सामाजिक समस्या

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

13 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

42 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago