खेल

T20 WC 2024: भारतीय टीम में संजू सैमसन, ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल को मिली जगह, शुभमन गिल, रिंकू सिंह रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल

T20 WC 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान किया गया, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और स्पिनर युजवेंद्र चहल को शामिल किया गया है. जबकि स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और हिटर रिंकू सिंह को रिजर्व खिलाड़ियों में जगह मिली है.

अहमदाबाद में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सचिव जय शाह और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बीच बैठक के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया की घोषणा की. आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को खराब फॉर्म के बावजूद टीम का उपकप्तान बरकरार रखा गया है.

आईपीएल में बल्लेबाज और कप्तान दोनों के रूप में राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे सैमसन ने लोकेश राहुल और इशान किशन को पछाड़ते हुए ऋषभ पंत के बाद दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में अपनी जगह बनाई.

बड़े शॉट खेलने में सक्षम शिवम दुबे भी आईपीएल में दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम में जगह बनाने में सफल रहे. भारत के लिए पिछली बार अगस्त 2023 में खेलने वाले लेग स्पिनर चहल टीम में कुलदीप यादव के साथ कलाई के दूसरे स्पिनर हैं. गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे गिल और कोलकाता नाइट राइडर्स के हिटर रिंकू सिंह को रिजर्व खिलाड़ियों में जगह मिली है.

चयनकर्ताओं ने यशस्वी जायसवाल पर भरोसा दिखाने का फैसला किया जिन्होंने आईपीएल में धीमी शुरुआत की थी लेकिन फिर राजस्थान रॉयल्स की ओर से लय हासिल की. टी20 विश्व कप दो जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में शुरू हो रहा है. भारत अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ करेगा.

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

रिजर्व खिलाड़ी: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन-किन खिलाड़ियों को मिला मौका

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

22 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

55 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago