देश

Air India: शंकर मिश्रा को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने का है आरोपी

Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने के मामले में आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. जिसके बाद कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी शंकर मिश्रा नशे में था और न्यूयॉर्क से दिल्ली की यात्रा कर रहा था. दिल्ली पुलिस ने 4 जनवरी को बुजुर्ग महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. आरोपी ने अपने फोन को बंद कर रखा था. लेकिन पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन बैंगलुरु में मिली थी. यहां वो अपनी बहन के घर रुका हुआ था.

अधिकारियों ने बताया कि विमान में पेशाब करने के मामले में एयर इंडिया के चालक दल के तीन सदस्य शनिवार को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पुलिस थाने में जांच में शामिल हुए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, चालक दल के नौ सदस्यों को तलब किया गया था, जिनमें से तीन के बयान शनिवार सुबह दर्ज किए गए.

पुलिस ने 3 दिनों की मांगी थी कस्टडी

इससे पहले पटियाला कोर्ट ने पुलिस की आरोपी को कस्टडी में लेने की मांग को नकार दिया था. कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी को 3 दिनों के लिए कस्टडी में लेने की मांग की थी. जिस पर कोर्ट ने पुलिस से इसका कारण पूछा. अब मामले की 11 जनवरी को सुनवाई होगी. कोर्ट ने शंकर मिश्रा की जमानत याचिका पर नोटिस जारी कर जांच एजेंसी से जवाब तलब किया है.

ये भी पढ़ें-   Jio 5G Services: राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर और जयपुर में जियो की 5जी सेवा शुरू, सीएम अशोक गहलोत ने बताया क्रांति

26 नवंबर का है मामला

मामला पिछले साल 26 नवंबर का है जब एयर इंडिया की फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए आ रही थी. तब आरोपी शंकर मिश्रा नशे में था. बुजुर्ग महिला फ्लाइट AI 102 में बिजनेस क्लास में सफर कर रही थी. 4 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की थी. बुजुर्ग महिला की शिकायत के आधार पर एयर इंडिया ने मामला दर्ज कराया था. दिल्ली पुलिस की एक टीम ने बेंगलुरु में IGIA पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में आरोपी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया है.  

वहीं पुलिस उपायुक्त (हवाई अड्डे) रवि कुमार सिंह ने कहा दशक के अंत तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रखने वाले देश के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई ये घटना निशाजनक है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

6 minutes ago

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

10 minutes ago

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

13 minutes ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

26 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

28 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

39 minutes ago