देश

Jio 5G Services: राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर और जयपुर में जियो की 5जी सेवा शुरू, सीएम अशोक गहलोत ने बताया क्रांति

Reliance Jio 5G: राजस्थान में रिलायंस जियो की 5जी सेवा की शुरूआत हो गई है. आज (शनिवार) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में दोपहर 12 बजे भामाशाह टेक्नो हब में 5जी सेवा को लॉन्च किया. फिलहाल अभी 5जी की सेवा चुनिंदा शहरों में ही दी जाएगी. पहले चरण में राजधानी जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के उपभोक्ताओं को जियो की 5जी सुविधा मिलेगी. रिलायंस की तरफ से आने वाले समय में इसको अजमेर, कोटा और बीकानेर में शुरू किया जाएगा.

रिलायंस जियो की 5जी सेवा शुरू होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के उपभोक्ताओं को बधाई दी. 5जी की लॉन्चिंग पर सीएम गहलोत ने कहा,” यह क्रांति है इससे लोगों का समय भी बचेगा. मैं इसके लिए रिलायंस जियो को धन्यवाद देता हूं. सरकारी कंपनियों को पीछे नहीं रहना चाहिए, BSNL को भी आगे आना चाहिए”

साइबर क्राइम चिंता का विषय बन गया है- सीएम

वहीं सीएम गहलोत ने प्रदेश में रिलायंस जियो 5जी सेवा के लॉन्चिंग के अवसर पर जियो ग्लास पर Jio True 5जी सेवा का परीक्षण किया. सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज की तारीख में साइबर क्राइम चिंता का विषय बन गया है. साइबर क्राइम रोकने के लिए ट्रेनिंग सिस्टम होना चाहिए. रिलायंस जियो की 5जी सर्विस लॉन्चिंग प्रोग्राम के दौरान सीएम के अलावा मंत्री महेश जोशी भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- Delhi Kanjhawala Case: 6 महीने पहले भी हादसे में बाल-बाल बची थी अंजलि, कंझावला केस में हुआ बड़ा खुलासा

कैसे उठा सकते हैं लाभ

रिलायंस जियो की 5जी सुविधा का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले मोबाइल का 5जी होना जरूरी है. 5जी को एक्सेस करने के लिए माय जियो एप डाउनलोड करना होगा. आपके जियो नंबर से लॉग इन करना होगा. इसके बाद मोबाइल वेरिफाई करेगा कि आपका सेट 5जी है या नहीं. अगर 5जी सेट हुआ तो पता चल जाएगा. 5जी सेट नहीं होने पर 5जी मोबाइल लेना होगा. इसके साथ ही मोबाइल के सेटिंग में सिस्टम अपडेट भी करना होगा और साथ ही मोबाइल सेटिंग के नेटवर्क सिलेक्शन में 5जी नेटवर्क को ऑन करना होगा. इसके बाद आप 5जी चला सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

9 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

15 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

17 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

19 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

31 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

41 minutes ago