सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Covid-19 In UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना (Corona) फिर से पैर पसारने लगा है. लखनऊ से लेकर अन्य जिलो में भी मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं. इसको देखते हुए यूपी सरकार की चिंता भी बढ़ गई है, जिसके चलते कोविड-19 (Covid-19) को लेकर प्रदेश के छह जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही कोविड की तैयारियों को परखने के लिए 11-12 अप्रैल को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं.
सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 344 हो गई है. प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार आज यानी गुरुवार सुबह तक प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 344 पहुंच गई है, जिसमें 40 नए मरीज शामिल हैं. मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग और सरकार की चिंताएं भी बढ़ रही हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मीडिया को जानकारी दी कि, देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,016 मामले दर्ज किए गए हैं. बताया जा रहा है कि पिछले छह महीनों में ये कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं. बीते साल दो अक्टूबर को कोरोना के 3,375 केस सामने आए थे. वहीं लखनऊ में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है.
पढ़े इसे भी- UP News: यूपी के छात्रों के लिए अच्छी खबर, कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चे अब नहीं होंगे फेल
बढ़ते कोरोना के मरीजों को देखते हुए मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा है कि, कोविड 19 के सूचित होने वाले स्थानों पर कोविड 19 का सैंपल कराया जाए. उन्होंने लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही इन जिलों में टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के लिए कहा है.
वहीं, इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी लोगों को आश्वस्त किया है कि, कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हमारी तैयारी पूरी है. उन्होंने कहा कि कोई घबराने की बात नहीं है, स्थिति पूरी नियंत्रण में है. तो वहीं चिकित्सकों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है. अगर जरूरी न हो तो भीड़ वाले इलाके में न जाएं. इसी के साथ मास्क लगाकर ही बाहर निकलें.
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…
UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…
Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…
Nana Patekar Kargil War: नाना बताते हैं कि कारगिल युद्ध के समय वो द्रास, लेह,…
Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…