Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Covid-19 In UP: यूपी में फिर पैर पसार रहा है कोरोना, 6 जिलों में अलर्ट जारी, तैयारियों को परखने के लिए 11-12 अप्रैल को होगा मॉक ड्रिल

UP News: लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने दिए हैं. इसी के साथ इन जिलों में टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं.

Covid-19

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Edited by Nitish Pandey

Covid-19 In UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना (Corona) फिर से पैर पसारने लगा है. लखनऊ से लेकर अन्य जिलो में भी मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं. इसको देखते हुए यूपी सरकार की चिंता भी बढ़ गई है, जिसके चलते कोविड-19 (Covid-19) को लेकर प्रदेश के छह जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही कोविड की तैयारियों को परखने के लिए 11-12 अप्रैल को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 344 हो गई है. प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार आज यानी गुरुवार सुबह तक प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 344 पहुंच गई है, जिसमें 40 नए मरीज शामिल हैं. मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग और सरकार की चिंताएं भी बढ़ रही हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मीडिया को जानकारी दी कि, देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,016 मामले दर्ज किए गए हैं. बताया जा रहा है कि पिछले छह महीनों में ये कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं. बीते साल दो अक्टूबर को कोरोना के 3,375 केस सामने आए थे. वहीं लखनऊ में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है.

पढ़े इसे भी- UP News: यूपी के छात्रों के लिए अच्छी खबर, कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चे अब नहीं होंगे फेल

कोरोना को लेकर मुख्य सचिव ने ये जारी किए हैं निर्देश

बढ़ते कोरोना के मरीजों को देखते हुए मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा है कि, कोविड 19 के सूचित होने वाले स्थानों पर कोविड 19 का सैंपल कराया जाए. उन्होंने लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही इन जिलों में टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के लिए कहा है.

वहीं, इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी लोगों को आश्वस्त किया है कि, कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हमारी तैयारी पूरी है. उन्होंने कहा कि कोई घबराने की बात नहीं है, स्थिति पूरी नियंत्रण में है. तो वहीं चिकित्सकों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है. अगर जरूरी न हो तो भीड़ वाले इलाके में न जाएं. इसी के साथ मास्क लगाकर ही बाहर निकलें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital