देश

एक बार फिर से कोरोना ने दी दस्तक, एक ही दिन में सामने आए 148 नए मरीज

COVID-19: एक बार फिर से देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं. शनिवार को अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में 148 नए Covid -19 संक्रमणों की वृद्धि देखी गई,जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 808 हो गए हैं. अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में COVID-19 मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,02,889) है और मरने वालों की संख्या 5,33,306 है. इसमें कहा गया है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,68,775 हो गई है और राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है. मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक COVID-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: WPL Auction 2024 Live: महिला प्रीमियर लीग को लेकर नीलामी शुरू, काश्वी गौतम को गुजरात ने दो करोड़ में खरीदा

भारत में कोरोना की एंट्री कैसे हुई थी?

27 जनवरी, 2020 को, एक 20 वर्षीय महिला सूखी खांसी और गले में खराश की शिकायत लेकर  त्रिशूर, केरल के आपातकालीन विभाग में आई. बुखार, राइनाइटिस या सांस की तकलीफ का कोई इतिहास नहीं था. इसके बाद जांच में पता चला कि महिला मे चीन में पनपे कोरोना के लक्षण हैं. बाद में यहां से कोरोना के मामले बढ़ने लगे. सरकार ने देश में लॉकडाउन तक लगा दिया, लेकिन कोरोना के बढ़ने की रफ्तार में कमी नहीं आई. धीरे-धीरे महामारी देश भर में फैल गई. रोजाना हजारों की संख्या में मरीज सामने आने लगे.  अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो गई.  हाल ये था कि देश में एक दिन में कोरोना केस की संख्या 1 लाख के पार चली गई थी. बाजार में वैक्सीन आने के बाद केस कम होने लगा. अब एक बार फिर से देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

23 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

23 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

23 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

30 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

39 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

1 hour ago