देश

Covid-19 Variant BF.7: कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 पर क्या असरदार होगी पुरानी Vaccine? स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Covid-19 Variant BF.7: कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश के लोगों के अंदर खौफ पैदा कर दिया था. हर तरफ भय, दर्द, बेबसी और पीड़ा का एक ऐसा मंजर था, जिसे देखकर और सुनकर मन उस संकट के दौर में विचलित हो जाया करता था. कहीं इलाके के सारे अस्पतालों के चक्कर लगाने के बाद भी बेड न मिलने और ऑक्सीजन की कमी से बेहाल मरीजों की सुध बुध लेने वाला कोई नहीं था. तो कहीं श्मशान घाट पर लाशों की लंबी कतार इसके कहर को बयां कर रही थी. वहीं, चीन और दुनिया के बाकी देशों से आ रही खबरों में ओमिक्रोन एक बार फिर से एक बड़ा खतरा बनते जा रहा है. इस बार इसका नया वेरिएंट BF.7 (Omicron New Variant BF.7) दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है.

भारत में ओमिक्रोन

भारत में ओमिक्रोन के प्रसार को देखा जाए तो अब तक इसके नए वेरिएंट बीएफ-7 के सिर्फ 4 मामले ही सामने आए हैं. वहीं इस नए वेरिएंट पर पुरानी वैक्सीन कितनी कारगर होगी, इसे लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है. वैक्सीन और वायरस पर की गई एक स्टडी में कुछ ऐसी बातें पता चली हैं, जो चौंकाती हैं.

इसे भी पढ़ें: Covid India Update: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, आज से एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल यात्रियों की स्कैनिंग और टेस्टिंग शुरू

पुरानी वैक्सीन BF.7 पर कितनी होगी असरदार?

सेल होस्ट और माइक्रोब जर्नल के अध्ययन की मानें तो BF.7 वेरिएंट अब तक के कोरोना वेरिएंट से काफी अलग है. इस अध्ययन में यह बात भी सामने आई है कि बीएफ-7 वेरिएंट पहले के वेरिएंट से ज्यादा ताकतवर है. इसकी प्रतिरोधक क्षमता कोरोना वायरस के अब तक के वेरिएंट से 4.4 गुना अधिक है.

अगर वैक्सीन से व्यक्ति के शरीर में किसी तरह की एंटीबॉडी बनी है तो बावजूद उसके यह वायरस संक्रमित कर सकता है. कोरोना के स्पाइक प्रोटीन में R346T म्यूटेशन होने से यह वेरिएंट बना है. अध्ययन के मुताबिक एंटीबॉडी को लेकर इस बात का भी पता चलता है कि इस वेरिएंट पर एंटीबॉडी असर नहीं करती है.

तेजी से फैलता है संक्रमण

वैज्ञानिक भाषा में देखा जाए तो बीएफ-7 की R वैल्यू 10 से 18 के बीच है. जिस कारण इस वेरिएंट से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले 10 से 18 लोगों में इसका संक्रमण फैल सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी माना है कि वेरिएंट बीएफ-7 की आर वैल्यू सबसे अधिक है. इससे पहले के कोरोना वायरस अल्फा वेरिएंट की R वैल्यू 4-5 के बीच थी तो डेल्टा वेरिएंट की आर वैल्यू 6-7 थी.

Rohit Rai

Recent Posts

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

13 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

32 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

58 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

58 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago