मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. नदी-नाले उफान पर हैं और बांधों का जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मगरमच्छ (Crocodile) के सड़कों पर आने का सिलसिला जारी है. ऐसा ही कुछ उस समय देखने को मिला, जब एक मगरमच्छ सड़क पर आ गया, जिसके साथ स्थानीय लोग तस्वीर खिंचवाते दिखाई दिए.
जानकारी के अनुसार, शिवपुरी (Shivpuri) की करौंदी कॉलोनी (Karundi Colony) में बारिश के बीच एक मगरमच्छ घुस आया. इस दौरान लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसका मुंह रस्सी से बांधकर गोद में उठा लिया. इतना ही नहीं, स्थानीय लोग उसके साथ फोटो खींचने और वीडियो बनाने में भी पीछे नहीं रहे. कई लोगों ने तो उसके साथ तस्वीर तक खिंचवाई.
बताया जा रहा है कि करौंदी कॉलोनी में देर रात 9 बजे मगरमच्छ निकलने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए, लेकिन किसी तरह लोगों ने इस पर काबू पाया और उसका मुंह रस्सी से बांध दिया. इस दौरान उन्होंने मगरमच्छ का वीडियो भी बना लिया. इस वीडियो में लोग उसे हाथों में उठाते हुए दिख रहे हैं.
हालांकि, बाद में स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ निकलने की सूचना वन विभाग की टीम को दी. जब तक वन विभाग की टीम कॉलोनी में पहुंचती, उससे पहले ही लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और बाद में वन विभाग की टीम को उसे सौंप दिया.
शिवपुरी जिले में हर साल बारिश के मौसम में मगरमच्छ सड़कों पर नजर आते हैं. कुछ दिन पहले ही शिवानगर, छत्री कॉलोनी रोड, और जाधव सागर में मगरमच्छ निकल आया था.
इस समय लगातार शहर के विभिन्न स्थानों पर मगरमच्छ निकल रहे हैं. यहां की शहरी बस्ती में मगरमच्छ आने की वजह माधव नेशनल पार्क है, जहां सांख्य सागर झील में बड़ी संख्या में मगरमच्छ मौजूद हैं और सांख्य सागर झील शिवपुरी शहर के नालों से लगी हुई है. बारिश के मौसम में इन्हीं नालों के माध्यम से मगरमच्छ शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंच जाते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…