देश

Bihar Constable Exam 2023: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर आउट होने के चलते लिया गया बड़ा फैसला

Bihar Constable Exam 2023: बिहार में पुलिस भर्ती (Bihar Police Job) के लिए दो पाली में हुए एग्जाम रद्द कर दिए हैं. केंद्रीय पर्षद ने माना है कि परीक्षा के दौरान एग्जाम पेपर लीक हुआ था और इसकी सत्यता पाए जाने के साथ ही सिपाही भर्ती के एग्जाम रद्द हो गए हैं. भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ा झटका इसलिए भी लगा है कि न केवल परीक्षा रद्द हो गई है बल्कि एग्जाम के शेड्यूल में भी बड़ा बदलाव किया है.

बिहार में सिपाही भर्ती के लिए दो पाली में परीक्षा हुई थी लेकिन अब इसे पेपर लीक का मामला सही पाए जाने के बाद रद्द कर दिया गया है. बिहार पुलिस एवं अन्य इकाइयों में सिपाही के पद पर चयन के लिए विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत पर्षद ने दो पालियों में परीक्षा आयोजित की थी. इन परीक्षा में नकल की खबर आई थी. ये अभ्यर्थी नकल करते हुए ही गिरफ्तार भी हुए थे.

यह भी पढ़ें- “जितनी आबादी, उतना हक”, राहुल गांधी ने की मांग तो खिलाफ हो गए कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी

रद्द कर दी गई है पूरी परीक्षा

पर्षद ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इससे संबंधित नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं. पर्षद ने आगे कहा कि अन्य जगहों पर भी कई शिकायतें मिल चुकी है. यही कारण है कि पूरी परीक्षा ही रद्द कर दी गई है. इसके साथ ही परीक्षा से जुड़ा कार्यक्रम भी बदल दिया गया है. पर्षद ने सलाह दी है कि छात्र समय-समय पर पोर्टल पर आ कर विजिट कर सकते हैं, बता दें कि बिहार पुलिस में 21,391 कॉन्सटेबल के पदों पर नियुक्तियां की जानी है.

यह भी पढ़ें: 2024 के चुनावी रण पर कितना असर डालेंगे जातीय आंकड़े? जानिए 1931 के बाद बिहार में कैसे बदला गणित

इन पदों पर भी जल्द निकलेगी वैकेंसी

गौरतलब है कि BPSSC की ओर से पुलिस अपर अधीक्षक के 1275 पदों पर भी वैकेंसी है. ये सभी नए पद भरे जाने हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने ही वाली है. अगर अभ्यर्थी आप इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो आप bpssc.bih.nic.in के पोर्ट्ल पर जाकर रियलटाइम जानकारी ले सकते हैं. बताते चलें कि पहले के कार्यक्रम की बात करें तो 1, 5 और अक्टूबर 2023 को होनी थी, इसके बाद ही उनके पीईटी एग्जाम भी होने थे लेकिन अब यह सारा प्रोग्राम बदल दिया गया है. ऐसे में अभ्यर्थियों की जल्दी नियुक्ति पाने की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

17 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago