खेल

IND Vs NED Warm-up Match: बारिश के कारण भारत-नीदरलैंड वार्मअप मैच रद्द, टीम इंडिया को नहीं मिला प्रैक्टिस का मौका

IND vs NED Warm-up Match: वर्ल्ड कप से पहले मंगलवार को भारत और नीदरलैंड के बीच वॉर्मअप मैच होना था लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया है. तिरुवनंतपुरम में लगातार हो रही बारिश के कारण बिना टॉस हुए मैच रद्द हो गया. इससे पहले भी दोनों टीमों का पहला प्रैक्टिस मैच बारिश के भेंट चढ़ गया था. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वर्ल्ड कप का 9वां वॉर्म अप मैच भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जाना था. मैच दोपहर दो बजे से खेला जाना था लेकिन लगातार बारिश के कारण बिना टॉस हुए मैच रद्द हो गया.

भारत-नीदरलैंड वार्म अप मैच रद्द

वर्ल्ड कप से पहले भारत का पहला वार्म-अप मैच गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया था. वहीं आज नीदरलैंड के खिलाफ दूसरा वॉर्म-अप मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया. सुबह से मैच होने की उम्मीद थी लेकिन बारिश के कारण मैच पर सस्पेंस बना हुआ था. दिन में करीब 3:15 बजे के करीब मैदान को सुखाने की कोशिश की गई तो खेल होने की उम्मीद जगी लेकिन कुछ देर बाद फिर से बारिश आ गई. जिसके बाद मैदान को फिर से ढक दिया गया और मैच को रद्द कर दिया गया.

ऑस्ट्रेलिया से होगा भारत का पहला मुकाबला

भारत और नीदरलैंड की टीम ने कोई भी वॉर्म अप मैच नहीं खेल पाया. वॉर्म अप मैच रद्द होने के बाद भारतीय टीम अब यहां से चेन्नई के लिए रवाना होगी. जहां आठ अक्टूबर को वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा. वहीं नीदरलैंड अपना ध्यान पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर केंद्रित करेगा.

ये भी पढ़ें- Asian Games India vs Nepal: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, नेपाल को 23 रनों से हराया, जमकर गरजा यशस्वी का बल्ला

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह, मो. सिराज.

नीदरलैंड की टीम

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोड, वेस्ले बर्रेसी, बास डी डीडे, कॉलिन एकरमैन, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, आर्यन दत्त, रूलोफ वैन डेर मेरवे, तेजा निदामानुरू, पॉल वैन मीकेरेन, रयान क्लेनस, साकिब जुल्फिकार.

Vikash Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago