देश

मुंबई एयरपोर्ट पर 8 करोड़ से अधिक का सोना और कई कीमती आईफोन जब्त, 10 लोग गिरफ्तार

Custom Department Mumbai: सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार दिन तक चलाए अभियान के दौरान 8.37 करोड़ रुपये मूल्य का 12.47 किलोग्राम सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया और 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह अभियान यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 29 अप्रैल से दो मई तक चलाया गया. जब्त किया गया सोना विभिन्न यात्रियों ने अलग-अलग तरीकों से छिपाया हुआ था.

पानी की बोतल में सोने के टुकड़े

अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस संबंध में पांच यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने हवाई अड्डे पर अनुबंधित कर्मचारी के रूप में काम कर रहे एक भारतीय नागरिक को पकड़ा और उसे सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया. विज्ञप्ति के अनुसार, व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसकी पानी की बोतल में 2.58 किलोग्राम सोने के आठ टुकड़े मोम के रूप में बरामद किए गए. उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

कपड़ों में छुपाकर रखा ले जा रहे थे सोना

एक अन्य मामले में दुबई से आ रहे चार भारतीय नागरिकों को रोका गया और उनके अंतर्वस्त्रों तथा शरीर में छिपाकर रखा गया 3.335 किलोग्राम सोना जब्त किया गया. विज्ञप्ति के अनुसार, इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया. एक विमान में सीट के नीचे पाइप से 1.5 किलोग्राम वजन की सोने की छह छड़ें भी बरामद की गयीं.

14 लाख से अधिक के 9 आईफोन जब्त

सीमा शुल्क (Customs duty) कर्मियों ने 15 अन्य भारतीय नागरिकों को भी रोका जिनमें से 10 दुबई, दो मस्कट और एक-एक अबूधाबी, बहरीन और जेद्दा से आ रहे थे. विज्ञप्ति में बताया गया है कि उन्होंने भीतर में पहने गए कपड़े, अपनी जींस की जेब, बैग और अपने शरीर में अन्य तरीकों से 5.32 किलोग्राम सोना छिपाया हुआ था. इसमें बताया गया है कि दुबई से आ रहे एक अन्य भारतीय नागरिक को भी रोका गया और उसे कीमती सामान की तस्करी करते हुए पाया गया. उसके पास से 14.21 लाख रुपये मूल्य के नौ आईफोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जब्त किए गए.

यह भी पढ़ें: सपा महासचिव शिवपाल यादव पर मुकदमा, यूपी के इस बड़े नेता के खिलाफ अभद्र टिपप्णी का है आरोप

यह भी पढ़ें: दिल्ली के स्कूल में छात्र का डंडे से यौन शोषण, ऐसे सामने आई हैवानियत की कहानी

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामल में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

4 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

6 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

18 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

32 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

39 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

42 minutes ago