देश

सपा महासचिव शिवपाल यादव पर मुकदमा, यूपी के इस बड़े नेता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का है आरोप

Lok Sabha Election 2024 SP General Secretary Shivpal Yadav: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि बसपा के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी की शिकायत पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव यादव के खिलाफ रविवार (5 अप्रैल) रात बदायूं के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 504 (जान-बूझकर अपमान करना) और 505 (सामाजिक उपद्रव फैलाने वाला वक्तव्य देना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

शिवपाल के बेटे आदित्य यादव बदायूं लोकसभा सीट से सपा के उम्मीदवार हैं.

इस मामले में वादी राम प्रकाश त्यागी ने दावा किया कि उन्होंने गत तीन मई को अपने मोबाइल फोन पर एक चैनल की समाचार क्लिपिंग देखी थी जिसमें शिवपाल ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अमर्यादित व अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था. उन्होंने कहा कि मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और उनके लिए अपमानजनक शब्द प्रयोग करने से बसपा कार्यकर्ताओं में बहुत रोष है.

त्यागी के अनुसार, इसी वजह से उन्होंने पुलिस को उस टिप्पणी का वीडियो उपलब्ध कराया था, जिसकी जांच करने के बाद कोतवाली सिविल लाइंस में शिवपाल के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. त्यागी ने कहा कि इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी संज्ञान लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: हथेली पर नहीं पीछे डंडा मारिए… जब सीजेआई ने क्लास टीचर से की थी ये विनती; खुद सुनाया किस्सा

यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान चूड़ियां नहीं पहना है उसके पास पास परमाणु बम है…’ राजनाथ सिंह के PoK वाले बयान पर फारूख अब्दुल्ला का पलटवार

-भारत एक्सप्रेस 

Dipesh Thakur

Recent Posts

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

18 minutes ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

19 minutes ago

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

47 minutes ago

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

2 hours ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

2 hours ago