बरामद किए गए कछुए.
चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने मलेशिया के कुआलालंपुर से तस्करी करके लाए गए 4,000 से अधिक विदेशी छोटे कछुओं को जब्त किया है, इसके साथ ही तस्करी करने वाले दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की संबंधित धाराओं के तहत दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया.
कस्टम विभाग ने बताया कि जानकारी मिली थी कि कुछ विदेशी वन्यजीव जानवरों को तस्करी करके देश में लाया जा रहा है, सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने संदेह के आधार पर 27 सितंबर को कुआलालंपुर से यहां पहुंचे दो यात्रियों को रोका.जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 4,967 छोटे हरे कछुए और 19 पीले कछुए बरामद किए गए, जो विदेशी वन्यजीव प्रजातियां हैं.
यह भी पढ़ें- CBI ने प्रणय और राधिका रॉय से जुड़े धोखाधड़ी मामले में दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, पढ़ें क्या है पूरा मामला
वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारियों ने प्रमाणित किया कि जब्त की गई प्रजातियां लाल कान वाले स्लाइडर कछुए (4,967 इकाइयां) और एल्बिनो लाल कान वाले स्लाइडर कछुए (19 इकाइयां) हैं. मलेशिया से प्रजाति को लाने वाले यात्री और उन्हें लेने के लिए हवाई अड्डे पर इंतजार कर रहे एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. कस्टम विभाग मामले की आगे की जांच में जुट गई है.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…