Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने कुआलालंपुर से तस्करी करके लाए गए 4 हजार से ज्यादा कछुए किए बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारियों ने प्रमाणित किया कि जब्त की गई प्रजातियां लाल कान वाले स्लाइडर कछुए (4,967 इकाइयां) और एल्बिनो लाल कान वाले स्लाइडर कछुए (19 इकाइयां) हैं.

turtles smuggled

बरामद किए गए कछुए.

चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने मलेशिया के कुआलालंपुर से तस्करी करके लाए गए 4,000 से अधिक विदेशी छोटे कछुओं को जब्त किया है, इसके साथ ही तस्करी करने वाले दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की संबंधित धाराओं के तहत दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया.

कस्टम विभाग ने किया बरामद

कस्टम विभाग ने बताया कि जानकारी मिली थी कि कुछ विदेशी वन्यजीव जानवरों को तस्करी करके देश में लाया जा रहा है, सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने संदेह के आधार पर 27 सितंबर को कुआलालंपुर से यहां पहुंचे दो यात्रियों को रोका.जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 4,967 छोटे हरे कछुए और 19 पीले कछुए बरामद किए गए, जो विदेशी वन्यजीव प्रजातियां हैं.

यह भी पढ़ें- CBI ने प्रणय और राधिका रॉय से जुड़े धोखाधड़ी मामले में दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, पढ़ें क्या है पूरा मामला

वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारियों ने प्रमाणित किया कि जब्त की गई प्रजातियां लाल कान वाले स्लाइडर कछुए (4,967 इकाइयां) और एल्बिनो लाल कान वाले स्लाइडर कछुए (19 इकाइयां) हैं. मलेशिया से प्रजाति को लाने वाले यात्री और उन्हें लेने के लिए हवाई अड्डे पर इंतजार कर रहे एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. कस्टम विभाग मामले की आगे की जांच में जुट गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest