देश

डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई स्टेडियम में किया ‘विजय अमृतराज मंडप’ का उद्घाटन

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई के एसडीएटी टेनिस स्टेडियम में महान टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज के नाम पर पवेलियन का उद्घाटन किया, जिसे ‘विजय अमृतराज मंडप’ नाम दिया गया है. उद्घाटन का उद्देश्य भावी पीढ़ियों को प्रेरित करना और भारतीय टेनिस को वैश्विक मानचित्र पर लाने में अमृतराज की उपलब्धियों को पहचानना है.

मृतराज के सम्मान में मंडप का अनावरण

कार्यक्रम के दौरान, डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने अमृतराज के सम्मान में मंडप का अनावरण करने पर खुशी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि “मुझे इसका अनावरण करते हुए खुशी हो रही है. जब विजय अमृतराज छोटे थे, तो उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा, लेकिन दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के माध्यम से वह जीवन में सफल हुए और हमारे देश को गौरवान्वित किया.

यह भी पढ़ें- CBI ने प्रणय और राधिका रॉय से जुड़े धोखाधड़ी मामले में दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, पढ़ें क्या है पूरा मामला

भारतीय टेनिस को बढ़ावा दिया

भारत के सबसे प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ियों में से एक, अमृतराज ने अपनी युवावस्था में स्वास्थ्य चुनौतियों सहित कई बाधाओं को पार करते हुए टेनिस में एक वैश्विक आइकन बन गए. उनके करियर में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में कई जीत शामिल हैं और उन्होंने विश्व स्तर पर भारतीय टेनिस को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago