कैंसर कोशिकाओं को ईंधन देती हैं ये 5 आदतें, डॉक्टर ने दी चेतावनी!
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने जांच एजेंसियां ईडी और सीबीआई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब जांच एजेंसियों की इज्जत होती थी लेकिन आज ये सिर्फ बीजेपी का हथियार बनकर रह गई हैं. उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी का नाम बदलकर ‘बीजेपी सेना’ रख देना चाहिए. सीएम केजरीवाल ने केंद्र पर सीबीआई और ईडी को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए एक टूल्स के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा केंद्र लगातार प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्ष नेताओं को निशाना बना रहा है.
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि” CBI और ED का नाम बदलकर “बीजेपी सेना” रख देना चाहिए. एक जमाना था जब इन जांच एजेंसियों की इज्जत थी. ये कही रेड मारते थे या किसी को गिरफ़्तार करते थे तो लगता था उस व्यक्ति ने कुछ गलत किया होगा. आज ये एजेंसियां केवल बीजेपी का राजनीतिक हथियार बनकर रह गयीं हैं.”
इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा था, विपक्ष को परेशान करने और डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का भाजपा द्वारा दुरुपयोग बेरोकटोक जारी है. तमिलनाडु के बिजली मंत्री थिरु वी सेंथिल बालाजी के खिलाफ ईडी के छापे की कड़ी निंदा करता हूं. राजनीतिक बदले की भावना से अंधी भाजपा हमारे लोकतंत्र को अपूरणीय क्षति पहुंचा रही है. बता दें कि तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी और अन्य लोगों के ठिकाने पर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की थी. ईडी की यह कार्रवाई तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में की गई थी.
सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार के अध्यादेश के एक प्रावधान की भी आलोचना की जो उन्हें दिल्ली सरकार के लिए आयोग और बोर्ड स्थापित करने की अनुमति देता है. केजरीवाल ने कहा कि यदि ऐसा है, तो फिर चुनाव क्यों कराते हैं? दिल्ली की जनता ने तीन बार बीजेपी को हराया है. उन्हें केवल एक बार 70 में से 3 सीटें और दूसरे चुनाव में 8 सीटें मिलीं। एमसीडी में भी बीजेपी की हार हुई. चूंकि वे चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए पिछले दरवाजे से दिल्ली को कंट्रोल करना चाहते हैं.
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…