होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Tiku Weds Sheru: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की फिल्म टिकू वेड्स शेरू का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जिसके बाद ही ये फिल्म विवादों में घिर गई है. टीकू वेड्स शेरू के ट्रेलर में 49 साल के नवाजुद्दीन सिद्दीकी और 21 साल की अवनीत कौर का बोल्ड किसिंग सीन दिखाया गया है, इस किसिंग सीन ने लोगों के बीच तहलका मचा दिया है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अवनीत कौर ही नहीं बल्कि फिल्म की प्रोड्यूसर कंगना रनौत भी सोशल मीडिया पर भड़कती नजर आ रही हैं.
फिल्म के ट्रेलर को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन ट्रेलर में दिखाया गया एक सीन कुछ लोगो को पसंद नहीं आ रहा है. दरअसल, ‘टीकू वेड्स शेरू’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि 21 साल की अवनीत कौर अपने से काफी बड़े नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किस करती नजर आ रही हैं. जिससे अब यह ट्रेलर यूजर्स के निशाने पर आ गया है. इस फिल्म के ट्रेलर से अवनीत और नवाज के किसिंग सीन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
दरअसल, फैन्स फिल्म की कास्टिंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं. क्योंकि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की उम्र में 28 साल का फासला है. इतना ही नहीं फिल्म की कहानी दो प्रेमियों के बीच की है और इसके लिए दोनों को कास्ट किया गया है. फिल्म के ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री भी फैंस को पसंद नहीं आई थी. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर नवाज और अवनीत को लगातार ट्रोल किया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर दोनों के लिप लॉक सीन को देख फैन्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अवनीत कौर नवाज की बेटी की उम्र की है. इन लोगों को तनिक भी शर्म नहीं है. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पता नहीं क्या सोच कर अवनीत को नवाज के साथ कास्ट किया गया है.’ एक तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आज कल फिल्में कुछ दिखा रही हैं’.
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi:
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्ल योग शुभ परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा.…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…