देश

Cyclone Michaung: मिचौंग की तबाही के बाद चेन्नई के कई इलाकों में बाढ़ जैसै हालात, आज भी बंद रहे स्कूल-कॉलेज, परीक्षाओं की तारीख बढ़ी

Cyclone Michaung: चक्रवाती तूफान मिचौंग दो दिसंबर को बंगाल की खाड़ी से उठने का बाद लगातार तटीय इलाकों में कहर बरपा रहा था. वहीं इसकी वजह से तमिलनाडु के कई इलाकों में बीते दिनों इसकी वजह से भारी बारिश भी हुई है. वहीं इस तूफान ने आंध्र प्रदेश के कई ईलाकों जमकर तबाही मचाई है. तूफान की रफ्तार अभी कुछ कम जरूर हुई है लेकिन हालात सामान्य होने में अभी कुछ समय जरूर लगेगा. इसे देखते हुए चेन्नई में आज भी स्कूल कॉलेजों को बंद रखा गया. वहीं आगामी कुछ दिनों में ही होने वाली स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं भी कुछ समय केल लिए टाल दी गई हैं.

धीमें पड़ रही है चक्रवात की रफ्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार तट से टकराने के बाद चक्रवात मिचौंग की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम होने लगी है. हालांकि, स्थिति सामान्य होने में अभी कुछ समय जरूर लग जाएगा. क्योंकि बारिश के बाद चेन्नई समेत आस-पास के कई हिस्सों में अभी भी जलभराव बना हुआ है. वहीं वैगई बांध के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के कारण मदुरै जिले के शोलावंदन के पास सीताथिपुरम स्टेप बांध ओवरफ्लो हो रहा है. बाढ़ के कारण कई हिस्सों में जनजीवन अभी सामान्य होने में कुछ समय लग जाएगा.

पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदना

वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने चक्रवात को लेकर कहा कि, ” आज बीजेपी की संसदीय दल की बैठक हुई. जिसमें पीएम मोदी ने चक्रवात से प्रभावित लोगों के लिए और जिसके साथ दु:खद घटनाएं घटी उनके प्रति संवेदना व्यक्त की. वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी एक पोस्ट में कहा कि चक्रवात से प्रभावित इलाकों में पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन दिनरात जुटा हुआ है. सामान्य स्थिति बहाल होने तक राहत और बचाव कार्य जारी रहेगा. उन्होंने चक्रवात के चलते हुई मौतों पर गंभीर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई.

इसे भी पढ़ें: BJP की संसदीय दल की बैठक खत्म, इन अहम मु्द्दों पर हुई चर्चा, जानें PM मोदी ने तीन राज्यों की जीत पर क्या कहा

वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में चक्रवात मिचौंग से प्रभावित लोगों के बीच बाढ़ राहत सामग्री और भोजन वितरित किया. स्टालिन इस तूफान से हुए नुकसान और राहत कार्यों के लिए पीएम मोदी से 5,060 करोड़ रुपये की मदद मांग चुके हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago