देश

UP Politics: दिग्गज चेहरों की मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा, वायरल तस्वीरों से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज

UP Politics: विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद से भाजपा उत्साहित है. दूसरी ओर बुधवार को यूपी में उस वक्त मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई, जब पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की वहीं प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के बीच मुलाकात हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और केशव प्रसाद मौर्य ने खुद भी इन तस्वीरों को एक्स पर पोस्ट किया है.

बता दें कि बीते 6 महीने से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा चल रही है लेकिन इधर अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के कारण इस चर्चा पर विराम लग गया था लेकिन बुधवार को एक बार फिर से इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है. बुधवार देर शाम को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से सात कालिदास मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय में मुलाकात की. इसी के बाद से केशव प्रसाद मौर्य ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘आज लखनऊ के सात कालिदास मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से आत्मीय भेंट कर प्रदेश के चौमुखी विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की.” बता दें कि सुभासपा और भाजपा के गठबंधन के बाद से ही ओम प्रकाश राजभर के मंत्री बनने की चर्चा जारी है. इसको लेकर कई अवसरों पर ओम प्रकाश राजभर खुद भी अपने मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान अपने मंत्री बनने का दावा कर चुके हैं, लेकिन काफी वक्त बीत जाने के बाद भी मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने के कारण मंत्री बनने का सपना अभी पूरा नहीं हुआ. तो दूसरी ओर राजभर पर विपक्षी दल भी तंज कसते नजर आ रहे हैं.

राज्यपाल से मिले सीएम योगी

वहीं बुधवार को ही सीएम योगी राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को ‘राम के पथ पर’ पुस्तक भी भेंट की. फिलहाल इस मुलाकात की तस्वीरें सीएम योगी के कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की गई है, जिस पर लिखा गया है, ‘राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर महाराज ने उन्हें ‘राम के पथ पर’ पुस्तक भी भेंट की.’

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago