Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BJP की संसदीय दल की बैठक खत्म, इन अहम मु्द्दों पर हुई चर्चा, जानें PM मोदी ने तीन राज्यों की जीत पर क्या कहा

BJP Parliamentary Meeting: प्रधानमंत्री ने इस बैठक में भारत की जातियों के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि भारत में बस अब नारी, युवा, गरीब और किसान ही जातियां हैं और हमें इनके समग्र विकास पर ध्यान देना है.

संसदीय दल की बैठक से पहले पीएम मोदी का स्वागत

Parliament winter session: पांच राज्यों में जीत हासिल करने के बाद आज बीजेपी की संसदीय दल की बैठक हुई. इस बैठक में पीएम मोदी समेत लोकसभा और राज्यसभा सभी सांसद शामिल हुए. बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. वहीं पीएम मोदी ने बैठक के दौरान तीन राज्यों की जीत को कार्यकर्ताओं की जीत बताया. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं को समर्पित है. उन्होंने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया है. पीएम मोदी ने कहा कि- तीन राज्यों की जीत टीम स्प्रिट की जीत है’. सभी लोगों के सामुहिक प्रयास है. केवल एक व्यक्ति का परिश्रम नहीं है सभी का परिश्रम इस जीत में शामिल है इसलिए सभी की जय-जय कार होनी चाहिए.

वहीं प्रधानमंत्री ने इस बैठक में भारत की जातियों के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि भारत में बस अब  नारी, युवा, गरीब और किसान ही जातियां हैं और हमें इनके समग्र विकास पर ध्यान देना है.

पीएम मोदी ने चक्रवात से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की

वहीं बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “आज बीजेपी की संसदीय दल की बैठक हुई. जिसमें पीएम मोदी ने चक्रवात से प्रभावित लोगों के लिए और जिसके साथ दु:खद घटनाएं घटी उनके प्रति संवेदना व्यक्त की. तीन राज्यों के साथ मिज़ोरम और तेलंगाना में भी बीजेपी का बल बहुत बढ़ चुका है. तीन राज्यों में हमारी सरकार चुनी जा चुकी है और वहां पर हमारी सरकार बनाई जा रही है.”

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital