बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल
Cyclone Remal Update: भारतीय उपमहाद्वीप में एक बार फिर चक्रवातीय तूफान आ रहा है. उस तूफान को रेमल चक्रवात (Cyclone Remal) नाम दिया गया है. यह बंगाल की खाड़ी में पनपा और आज इसके पश्चिम बंगाल से टकराने की आशंका है. वहां तटीय इलाकों में तेज आंधी चल रही है और बारिश भी हो रही है.
मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकरा सकता है. इस दौरान समुद्र में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है, जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं.
आपदा प्रबंधन की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है. साथ ही बंगाल की खाड़ी में मछलियां पकड़ने वाले मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है. मछुआरों को 27 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में न जाने को कहा गया है. वहीं, रेमल के प्रभाव से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मिजोरम से लेकर बिहार तक बारिश होने की संभावना है.
अभी पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के सुंदरबन का एक वीडियो सामने आया है. इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे लहरें उठ रही हैं और तेज आंधी से तट को नुकसान हुआ है.
मौसम विभाग के एक अधिकारिक बयान में कहा गया, “चक्रवात रेमल अगले कुछ घंटों में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और 26 मई की मध्य-रात्रि तक बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटों के बीच एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में टकराएगा.”
— भारत एक्सप्रेस
देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…
दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…
इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…
Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…
Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…
PM Modi Haryana MLAs meeting Viksit Bharat 2047: पीएम मोदी के आवास पर हरियाणा के…