देश

Lucknow: गोल्फ खेलकर घर पहुंचे पूर्व IAS, किचन के पास पड़ा मिला पत्नी का शव…दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट और हत्या से दहला इलाका

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर सेक्टर-20 का इलाका शनिवार को उस वक्त दहल गया जब एक पूर्व IAS अधिकारी के घर में दिनदहाड़े घुसकर बदमाशों ने लूटपाट की और पत्नी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पूर्व आईएएस जब गोल्फ खेल कर घर पहुंचे तो पहली मंजिल पर किचन के पास पत्नी का शव पड़ा देखकर सन्न रह गए. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. इस पर पुलिस डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची. पूरी घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

ढाई घंटे बाद लौटे तो सब खत्म हो चुका था

मीडिया सूत्रों के मुताबिक सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे अपनी पत्नी मोहिनी दुबे (58) के साथ इंदिरानगर सेक्टर-20 में मकान नंबर 20/31 में रह रहे थे. शनिवार की सुबह करीब सात बजे वह अपने ड्राइवर रवि के साथ गोल्फ खेलने के लिए चले गए. इसके बाद वह ढाई घंटे बाद करीब सुबह 9:40 पर घर लौटे तो देखा कि घर के सभी दरवाजे खुले पड़े हैं. इस पर घबरा गए और भागते हुए पहली मंजिल पर पहुंचे तो देखा कि किचन के पास पत्नी मोहिनी मृत अवस्था में पड़ी हैं व अलमारी खुली पड़ी थी और गहने आदि गायब थे. यह देख कर उनके होश उड़ गए और किसी तरह खुद को सम्भालते हुए उन्होने पुलिस को पूरी घटना बताई.

ये भी पढ़ें-दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 6 नवजात की मौत, पांच की हालत गंभीर, एक वेंटिलेटर पर

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अपराध आकाश कुलहरि व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके की गहन जांच-पड़ताल की है और तमाम साक्ष्य एकत्र किए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस को है ये अंदेशा

प्रारम्भिक जांच में पुलिस ने पाया है कि जिस किसी ने भी इस वारदात को अंजाम दिया है, वह जबरदस्ती घर में नहीं घुसा है. यानी वह आसानी से मुख्य गेट से लेकर पहली मंजिल तक पहुंचा और फिर घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से निकल गया. पुलिस अंदेशा जता रही है कि घटना में किसी ऐसे करीबी का हाथ हो सकता है, जिसे मोहिनी जानती थीं. इसी का फायदा उठाकर आरोपी आसानी से घटना को अंजाम देकर भाग निकला है. क्योंकि अलमारी से जो गहने चोरी किए गए हैं, उसके लिए लॉक को तोड़ा नहीं गया है बल्कि उसे चाबी से खोला गया. इससे पुलिस को शक है कि घटना में किसी करीबी का हाथ हो सकता है. फिलहाल पुलिस इस घटना को हर बिंदु से जांच-पड़ताल कर रही है.

दूध गर्म करते वक्त बोला गया हमला

शनिवार को छुट्टी पर होने के कारण घर में काम करने के लिए मेड भी नहीं आई थी. देवेंद्र ने बताया कि वह जब घर पर पहुंचे थे तो दूध गैस के पास में रखा था और गैस जल रही थी. उन्होंने बताया कि सुबह दूधवाला घर पर दूध देकर गया था. मोहिनी ने दूध लिया और उसे गर्म करने जा रही थीं, उसी वक्त उनके ऊपर हमला किया गया.

देवेंद्र की दूसरी पत्नी थीं मोहिनी

मोहिनी देवेंद्र की दूसरी पत्नी थीं. उनके साथ देवेंद्र ने 2007 में शादी की थी. पहली पत्नी की मौत 2005 में हुई थी और वह 2009 में सेवानिवृत्त हुए थे. पिता की दूसरी शादी के बाद से ही उनका बड़ा बेटा प्रांजल उनसे अलग होकर परिवार के साथ नोएडा में रह रहा था. तो वहीं छोटा बेटा प्रतीक भी अलग रह रहा था. बताया जा रहा है कि नशे का आदी होने के कारण देवेंद्र ने उसे बेदखल कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ईरान पर कभी भी बरस सकते हैं अमेरिकी बम! ट्रंप बोले- कल ही हो सकता है हमला

US Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए…

5 minutes ago

जापान के बोनिन द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत

Japan Earthquake: जापान के बोनिन (ओगासावारा) द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया…

8 minutes ago

त्योहारी सीजन का बड़ा गिफ्ट: फ्रेशर्स के लिए हायरिंग 75% बढ़ी, चेक करें डिटेल्स

Freshers job opportunities: त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स के लिए हायरिंग इंटेंट बढ़कर 75% हो गई…

16 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लव गिल की क्लास, प्रोमो ने मचाया तहलका

'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट…

37 minutes ago

यूट्यूब से सीखी खौफनाक ट्रिक और फिर… मैसूर में पति के साथ जो हुआ, उड़ जाएंगे होश

Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…

46 minutes ago