देश

चक्रवाती तूफान से बंगाल में हुई जोरदार बारिश, कोलकाता का फेमस डायमंड हार्बर रोड डूबा, पेड़ उखड़े, उड़ गए टीन-टप्पड़

Cyclone Remal Update: भारतीय उपमहाद्वीप में एक बार फिर चक्रवातीय तूफान आया. उस तूफान को रेमल चक्रवात (Cyclone Remal) नाम दिया गया. चक्रवात रेमल के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय हिस्सों में जोरदार आंधी चली और तेज बारिश हुई. तूफान से जन-हानि की तो अभी सूचना नहीं मिली, लेकिन कई स्थानों पर घर-मकान, टीन-शेड के क्षतिग्रस्त होने तथा पेड़ उखड़ने की खबर है.

चक्रवात रेमल के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके कैनिंग में लैंडफॉल भी हुआ है. कल रात सागर आईलैंड और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच 135kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं.

तूफान के असर से पूर्वी मेदिनीपुर जिले के मंदारमणि और दीघा इलाके में मौसम बदल गया. वहां आसमान से बिजली कड़कने लगी.
तूफान के कारण तटीय इलाकों से करीब 1.10 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजना पड़ा. इसमें सबसे ज्यादा लोग दक्षिण 24 परगना जिले से हैं. स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट और NDRF की 16-16 टीमें तैनात की गई थीं.

तेज बारिश के कारण राजधानी कोलकाता के कई इलाकों में जलभराव हो गया. कोलकाता का प्रसिद्ध डायमंड हार्बर रोड पानी में डूब गया.

न्यूज एजेंसी ANI के अपडेट्स में बताया गया कि तूफान के कारण बंगाल के तटीय इलाकों में बड़ी संख्या में पेड़ टूट गए, घर ढह गए, बिजली के खंभे भी उखड़ गए. साथ ही सुंदरबन के गोसाबा इलाके में मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हुआ.

रविवार रात 8.30 बजे बांग्लादेश के मोंगला के दक्षिण-पश्चिम के पास सागर आईलैंड (पश्चिम बंगाल) और खेपुपारा (बांग्लादेश) के बीच पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के नजदीकी तटों पर लैंडफॉल शुरू हुआ था, जो 4 घंटे से ज्यादा जारी रहा.

ANI ने चक्रवात रेमल के असर के कई वीडियो जारी किए हैं. जिनमें देखा जा सकता है कि भारी बारिश और तूफान से बंगाल पर क्या असर पड़ा.

रविवार रात को मौसम विभाग ने एक बयान में कहा था, “सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से लगभग 110 किमी पूर्व में बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर पनपा चक्रवाती तूफान “रेमल” उत्तर की ओर बढ़ेगा, जो अगले 3 घंटों में सागर द्वीप तथा खेपुपारा के बीच बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल के तटों को पार करेगा”. हालांकि आज सुबह यह तूफान मंदा पड़ गया.

यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान रेमल 110-120 किलोमीटर की रफ्तार से तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा, जानें कहां कहां पड़ेगा असर

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

14 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

53 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

1 hour ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

1 hour ago