Department of Telecom News: केंद्र सरकार ने देश के शीर्ष टेलीकॉम ऑपरेटरों- रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल को निर्देश दिया है कि वे भारतीय मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने वाली सभी आने वाली फेक इंटरनेशनल कॉल को ब्लॉक करें.
सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने एक एडवाइजरी में ये निर्देश दिए. एडवाइजरी में कहा गया है कि ऐसी सूचना मिली है कि जालसाज भारतीय नागरिकों को भारतीय मोबाइल नंबर दिखाकर अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल कर रहे हैं और साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी कर रहे हैं.
दूरसंचार विभाग ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ऐसी (फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल) कॉलें देश के भीतर से की जा रही हैं और विदेशों से साइबर अपराधियों द्वारा कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी (सीएलआई) में हेरफेर करके की जा रही हैं. ऐसी कॉल्स का फेक डिजिटल अरेस्ट्स, फेडएक्स स्कैम्स, ड्रग्स या नशीले पदार्थों की तस्करी, खुद को पुलिस अधिकारी या सरकारी अमला बताकर फ्रॉड करने जैसे मामलों में मिसयूज किया गया है. कई दफा तो अपराधियों ने खुद को DoT या TRAI अधिकारियों के रूप में पेश करके मोबाइल नंबरों को डिस्कनेक्ट करने की हिमाकत भी की है.
— भारत एक्सप्रेस
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…