देश

शरद पवार के साथ है संजय राउत की वफादारी- घोटाले के आरोपों पर शिंदे के मंत्री दादा भुसे का पलटवार

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार गिरने के बाद तब शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट और बीजेपी ने मिलकर सरकार बनाई थी. इसके बाद से लगातार से महा विकास अघाड़ी के घटकों और सत्ता पक्ष में जुबानी जंग तेज है. वहीं शिवसेना के दो फाड़ होने के बाद उद्धव गुट और शिंदे गुट आमने-सामने हो गए. ये मामला चुनाव आयोग की चौखट तक पहुंचा जहां शिवसेना को लेकर चल रही लड़ाई में शिंदे गुट को जीत मिली.

इसके बाद एक बार फिर, शिवसेना के दोनों गुट एक-दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे हैं. अब महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता दादा भुसे ने दावा किया है कि संजय राउत की वफादारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के साथ है.

विधानसभा में दादा भुसे ने संजय राउत को इस्तीफा देने की चुनौती देते हुए कहा कि वह “गद्दारों” के वोटों पर राज्यसभा के सदस्य बने. ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला शिवसेना गुट, एकनाथ शिंदे और 39 बागी विधायकों को ताना मारने के लिए करता रहा है.

महाराष्ट्र के मंत्री ने संजय राउत के एक ट्वीट का जिक्र किया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि भुसे ने एक कंपनी के नाम पर किसानों से 178.25 करोड़ रुपये के शेयर इकट्ठा किए, लेकिन कंपनी की वेबसाइट केवल 1.67 लाख शेयर दिखा रही है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: अश्विनी वैष्णव के नए ‘अवतार’ से दिलचस्प हुई राजस्थान बीजेपी में सीएम फेस की रेस, वसुंधरा राजे-शेखावत की दावेदारी भी मजबूत

… तो छोड़ देंगे राजनीति- भुसे

भुसे ने कहा कि अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे, लेकिन अगर आरोप गलत हैं तो संजय राउत को राज्यसभा के सदस्य और सामना संपादक के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. वहीं अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बाद में कहा कि वह भुसे की टिप्पणी की जांच करेंगे. संजय राउत की एनसीपी-कांग्रेस के साथ गठबंधन कर महा विकास अघाड़ी के नेतृत्व में मिलकर सरकार बनाने में बड़ी भूमिका रही थी. तब उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर उन्होंने कई दफे एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ मीटिंग की थी. इसके साथ ही लंबे समय से शिवसेना-बीजेपी का गठबंधन टूट गया था और दोनों दलों के रास्ते अलग हो गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

5 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

5 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

5 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

6 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

6 hours ago